Vicky Kaushal और Ranbir Kapoor होंगे आमने-सामने, Animal या Sam Bahadur कौन पड़ेगा भारी?

Sam Bahadur
Sam Bahadur: विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। टीजर की तरह विक्की इस बार भी छा गए हैं। टीजर देख लोग विक्की की तारीफ करते नहीं थक रहें हैं। विक्की ने दमदार एक्टिंग की है। हर फ्रेम में वो शानदार लग रहे हैं। भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की ये बायोपिक सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज होगी।
विक्की कौशल की मचअवेटेड मूवी सैम बहादुर के टीजर में उनके दमदार अवतार की झलक फैंस पहले ही देख चुके हैं। अब ट्रेलर में विक्की ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में उनसे नजरें हटाना मुश्किल है। ट्रेलर में विक्की की बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलीवरी और फील्ड मार्शल के रोल में उनका टशन आपको एक बार फिर से विकी का फैन बना देगा। सैम मानेकशॉ के किरदार में उन्होंने खुद को पूरी तरह ढाल लिया है। अपने करियर में विक्की ने अभी तक कई चैलेंजिंग रोल निभाए हैं लेकिन उनका ये किरदार हमेशा याद रखा जाएगा। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फिल्म को कैसा रिस्पॉंन्स मिलेगा ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

Also Read: अब Netflix पर नजर आएंगे Kapil Sharma, वायरल हुआ वीडियो
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ये फिल्म सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। वो इंडिया के पहले फील्ड मार्शल थे। सैम ने 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में मुख्य भूमिका निभाई थी। वो सैम मानेकशॉ ही थे, जिनकी बदौलत भारत ने जीत हासिल की थी। मूवी में फातिमा सना शेख, नीरज काबी, सान्या मल्होत्रा और जीशान आयूब अहम रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सैम बहादुर को मेघना ने लंबी रिसर्च के साथ बनाया है। इसे बनने में 7 साल लगे हैं। फिल्म में फातिम सना शेख ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है। उन्हें इस चैलेंजिंग किरदार में देखना भी फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। सान्या मल्होत्रा ने विक्की की पत्नी सिल्ली का रोल प्ले किया है। मंझे हुए कलाकारों से सजी ये फिल्म एक अच्छी फिल्म होने की हर कसौटी पर खड़ी दिख रही है।
1 दिसंबर को सैम बहादुर रिलीज होगी लेकिन सैम बहादुर (Sam Bahadur ) 1 दिसंबर को थियेटर्स में सिंगल रिलीज नहीं है। इस दिन सैम बहादुर के साथ ही रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी रिलीज होगी। इस फिल्म का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस तरह सैम बहादुर का बॉक्स ऑफिस पर एनिमल से क्लैश होगा। हालांकि इस पर विकी का कहना है कि वे इस क्लैश से घबराए नहीं हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार को मल्टीपल फिल्में रिलीज हो सकती हैं। उन्हें यकीन है कि उनकी फिल्म अच्छी कमाई करेगी। एनिमल और सैम बहादुर, दोनों ही अलग जोनर की फिल्में हैं। ऐसे में कौन किसके बिजनेस पर भारी पड़ेगा, ये मूवी रिलीज के बाद ही मालूम पड़ेगा।
Also Read: Tiger 3 ने Gadar 2 और Jawaan को छोड़ा पीछे, फैंस में जबरदस्त क्रेज