May 13, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Lok Sabha Election 2024: बदायूं से शिवपाल के बेटे को मिल सकता है टिकट, कार्यकर्ताओं ने लगा दी मोहर

0
SP Shivpal Singh Adav, Aditya Yadav

SP Shivpal Singh Adav, Aditya Yadav

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव आने वाले हैं, उत्तर प्रदेश के इलेक्शन को बहुत ही खास माना जाता है। उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा क्षेत्र हैं यानी 80 सीटें, इसलिए यूपी का चुनाव हमेशा से खास रहा है। कहते हैं लोकसभा में जिसने यूपी की सीटों से जीत दर्ज कर ली फिर उसकी नईया पार समझो। उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट को लेकर एक खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि बदायूं से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को टिकट मिल सकता है।

शिवपाल की जगह युवा प्रत्याशी

बदायूं सीट पर इलेक्शन लड़ने को लेकर आदित्य ने कहा है कि ‘’पार्टी कार्यकर्ता चाहते है की शिवपाल जी की जगह एक युवा प्रत्याशी हो’’। इस बयान के जरिए युवा प्रत्याशी के रुप में आदित्य ने अपनी तरफ इशारा किया है। आदित्य ने आगे कहा कि ”बदायूं लड़ने को लेकर लिखित में कोई प्रस्ताव तो नहीं दिया गया है। आगे अगर कोई निर्देश मिलेगा पार्टी की तरफ से तो उसका पालन किया करेंगे। आज के दिन प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव है। पिछले 4 दिन से हमलोग कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं’’। 

Also Read: Gourav Vallabh ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाजपा कर रही कटाक्ष, राम मंदिर पर घमासान

पार्टी कार्यकर्ता की मंजूरी है

जिस पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि ‘’कार्यकर्ताओं चाहते हैं और उनकी सहमति पर ही आदित्य यादव को बदायूं सीट से प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजेंगे। उम्मीद करता हूं कि आदित्य को प्रत्याशी बना दिया जाएगा’’। 

Shivpal Singh Yadav
Shivpal Singh Yadav

सभी कार्यकर्ताओं  ने समर्थन  किया

मंगलवार 2 अप्रैल को बबराला में सपा की तरफ से सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन के दौरान यह सुझाव रखा गया था कि बदायूं लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाया जाए। सभी कार्यकर्ताओं  ने समर्थन भी किया।

शिवपाल सिंह की पसंदीदा सीट 

इसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “बदायूं सीट शुरू से ही नेताजी के परिवार की पसंदीदा सीट रही है। बदायूं लोकसभा सीट से मुझे प्रत्याशी बनाने की चर्चा बनी हुई है, पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मेरा नाम घोषित किया था। बबराला से बदायूं, बिसौली व लोकसभा क्षेत्र में अन्य चार स्थानों पर कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुका है। वहां भी आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पहले ही आ गया है”।

 

Also Read: Kejriwal की अर्जी पर HighCourt में हुई सुनवाई, सिंघवी के आरोपों पर ASG का पलटवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *