May 6, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Saree Cancer: साड़ी पहनने से होता है कैंसर, जानें कारण-लक्षण और बचाव के तरीके

0
Saree Cancer

Saree Cancer

Saree Cancer:  सदियों से साड़ी को भारतीय संस्कृति से जुड़ा हुआ माना जाता है। साड़ी हमारे देश भारत की परम्परा की निशानी है, कहा जाता है महिलाओं की लाज का गहना है। महिलाएं  पार्टी, फंक्शन, फेस्टिवल, पूजा-पाठ में साड़ी पहनना पसंद करती हैं। गांव-घरों में ही नहीं शहरों में भी साड़ी का ट्रेंड आजकल काफी चलन में है। यह भारत तक सीमित नहीं है। पूरी दुनिया में अलग-अलग तरीके से साड़ी पहनी जाती है। विदेशी महिलाएं भी साड़ी पहनने में रुचि रखती हैं। 

क्या साड़ी पहनने से कैंसर होता है? 

क्या आपको पता है कि साड़ी पहनने के तरीका से कैंसर हो सकता है?  भारत की महिलाएं जिस तरीके से साड़ी पहनती हैं उसकी वजह से उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो रही है। साड़ी के अलावा दूसरी तरह की कपड़ों के कारण भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। 

बता दें कि साड़ी पहनने के कारण  Squamous Cell carcinoma (SCC) कैंसर का खतरा बढ़ता है। इस कैंसर से जान का खतरा बना रहता है। यह कैंसर भारतीय महिलाओं में तेजी से फैल रहा है। भारत में कुछ सालों से साड़ी कैंसर के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। 

Also Read: Gourav Vallabh ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाजपा कर रही कटाक्ष, राम मंदिर पर घमासान

टाइट नाड़ा बांधने  से बचे

खबर के मुताबिक भारत के गांवों में रहने वाली महिलाएं पूरे साल हमेशा साड़ी ही साड़ी बांधती है जिससे कमर पर निशान पड़ जाते हैं। यह निशान कमर पर पेटीकोट पहनने वाले सूती नाड़े के कारण पड़ते हैं। इसके कारण कमर पर रगड़ आता है और काला निशान पड़ जाता है। 

बिहार और झारखंड में फैलती बीमारी 

वहीं यह निशान आगे चलकर स्किन कैंसर का रूप का कारण बनता है। जो महिलाएं बहुत ज्यादा गर्मी में रहती है उन्हें यह बीमारी होने का खतरा सबसे अधिक रहता है। बिहार और झारखंड की महिलाओं में यह बीमारी तेजी से फैल रही है। टाइट कपड़े पहनने से भी होता है स्किन कैंसर। टाइट जींस पहनने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। साथ ही प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचता है। 

बचाव के लिए क्या करें? 

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए जरूरी है आप अपनी लाइफस्टाइल ठीक करें। हेल्दी और पोष्टिक खाना खाएं। एक जगह घंटों तक बैठे न रहें। खुद को एक्टिव रखें। टाइट कपड़े पहनने से बचे। हो सके तो गर्मी के मौसम में सूती कपड़े पहने।

 

Also Read: Crew Review: कैसी है तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म, जानिए क्या है खास?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *