May 10, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Lok Sabha Chunav: Elections के बीच कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष BJP में शामिल

0
Bhartiy Janta Party

Bhartiy Janta Party

Arvinder Singh Lovely: लोकसभा चुनाव के बीच जब कोई पार्टी का साथ छोड़कर दूसरी पार्टी का हाथ थाम ले तो राजनीति मेंं बोला नहीं जाता दुख जताया नहीं जाता पर दुख तो होता है। अब कांग्रेस ही बात कर लेते हैं इस पार्टी के बहुत से नेता चुनाव के दौरान पार्टी का दामन छोड़कर अन्य पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। इस क्रम में कांग्रेस के नेता सबसे ज्यादा पक्ष यानी बीजेपी का हाथ थाम रहे हैं । यह सिलसिला थमा नहीं और लगता है तब-तक नहीं थमेगा जब तक चुनाव खत्म नहीं होते या यूं ही ऐसे ही चलता रहेगा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली , शीला सरकार में पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व एमएलए नसीब सिंह, पूर्व एमएलए नीरज बसोया बीजेपी में हुए शामिल।

दोबारा बीजेपी में की वापसी

बता दें कि हाल में अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। खबर यह है कि लवली नहीं चाहते थे की कांग्रेस आम आदमी पार्टी से गठबंधन करे वह इसके सख्त खिलाफ थे। वैसे लवली पहले भी बीजेपी का हिस्सा रह चुके हैं। 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी का हाथ पकड़ा था उसके कुछ महीने के बाद वह कांग्रेस में चले गए थे।

Lok Sabha Elections, BJP

अरविंदर सिंह का राजनीतिक करियर

अरविंदर सिंह लवली के राजनीतिक करियर की बात करें तो 1998 में दिल्ली के गांधी नगर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की तरफ से पहला चुनाव लड़ा और दिल्ली विधानसभा में सबसे कम उम्र के सदस्य बन गए। 2003 में वह दिल्ली के गांधी नगर निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा जीते दर्ज की। उस समय की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा उन्हें शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने गांधी नगर निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुने गए और 2008 से 2013 तक शीला दीक्षित सरकार में शहरी विकास और राजस्व मंत्री और परिवहन मंत्री के रूप में कार्य किया। 2013 में वह लगातार चौथी बार गांधी नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे (कांग्रेस के टिकट पर) और 2013 से 2015 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुक हैं।

2019 मे पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं मिली। उसके बाद 2020 में गांधी नगर निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा इसके साथ ही हार का सामना करना पड़ा। 2017 जब वह बीजेपी में शामिल हुए। उसके बाद 2018 में उन्होंने बीजेपी छोड़ दी और फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। वर्तमान में लवली को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले फिर पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब चुनाव से ठीक पहले उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और बताया कि वह आप के साथ गठबंधन से नाराज हैं।

 

Also Read: Agra: ”एसपी सिंह बघेल मुर्दाबाद- मुर्दाबाद”, क्या ठाकुर मतदाता पड़ेगे बीजेपी पर भारी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *