May 12, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Lok Sabha Election 2024 कुल इतने लोग दे पाएंगे वोट, जानें मतदताओं में कितने पुरुष, कितनी महिला?

0
Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज शानिवार 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गयाा है। 19 अप्रैल से 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। आईए जानतें हैं भारत में मतदाता की संख्या कितनी है? इस बार कितने मतदाता डालेंगे वोट? महिला और पुरुष में किस मतदाता की संख्या ज्यादा?

2024 में मतदाताओं की संख्या

चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारत में कुल मतदाताओं की संख्या 97 करोड़ है। 2019 में देश में मतदाताओं की संख्या 89 करोड़ 78 लाख (89,78,11,627) से ज्यादा थी। 

Also Read: ‘मैं मर जाऊंगा, जय श्री राम नहीं हटाऊंगा’ K C Bokadia ने सेंसर बोर्ड के फैसले को दी चुनौती

 55 लाख ईवीएम,  10.5 लाख पोलिंग स्टेशन 

चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि ‘’इस बार 97 करोड़ कुल मतादाता हैं। इनमें से एक करोड़ 65 लाख 76 हजार 654 मतदाताओं के नाम या तो सूची से हटाए गए हैं या फिर शिफ्ट किए गए हैं। 8 फरवरी 2024 तक देश में कुल 96.88 लाख 21 हजार 926 वोटर हैं। इनमे  49 करोड़ 72 लाख 31 हजार 994 पुरुष हैं।  महिलाओं की संख्या 47 करोड़ 15 लाख 41 हजार 888 है। जबकि 48,044 तीसरे लिंग वर्ग के मतदाता हैं। 88 लाख 35 हजार 449 दिव्यांग हैं। आयोग के मुताबिक 80 साल से ऊपर उम्र के 1 करोड़ 85 लाख 92 हजार 918 मतदाता हैं। सौ साल से ऊपर की उम्र वाले भी दो लाख 38 हजार 791 लोग हैं।  

2019 के वोटिंग परसेंटेंज 

दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत (67%) रहा था, जो की अब तक का सबसे ज्यादा वोटिंग परसेंटेंज है। 2019 के आम चुनाव में महिला मतदाताओं की अब तक की सबसे ज्यादा भागीदारी हुई थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी मतदाताओं की अच्छी भागीदारी की उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि इस बार चुनाव में 55 लाख EVM का उपयोग किया जाएगा। इस दौरान चुनाव के लिए 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे।

 

Also Read: Electoral Bonds: 6,000 करोड़ के चंदे को लेकर BJP पर बरसी Congress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *