May 11, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Kanganna Ranaut: सैम पित्रोदा ने भारत को लेकर कही यह बात…… कंगना रनौत का राहुल गांधी पर फूटा गुस्सा

0
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टियां जनता से वोट मांगने की अपील में रैली और सभा करने में लगी हुई हैं। सबको यही लगता है कि उनकी पार्टी से अच्छा काम और किसी पार्टी ने किया ही नहीं है। इस चुनावी सियासत में जोर से सुनाई देने वाला नाम किसी और का नहीं बल्कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का है। पित्रोदा के विवादित बयान के चलते पूरे देश में उन्हें घेरा जा रहा है, उनके बयान की आलोचना हो रही है। इस क्रम में हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार कंगना रनौत ने सैम पत्रोदा पर जमकर भड़ास निकाली है।

कांग्रेस खुद पर शर्म करो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कंगना ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि- ”सैम पित्रोदा राहुल गांधी के गुरु हैं। हमने उनकी नक्सलवादी और विभाजनकारी बातें सुनी हैं। उनकी सोच ‘फूट डालो और राज करो’ वाली है। सैम पित्रोदा का भारतीयों को चीनी और अफ्रीकी कहना बेहद घृणात्मक है। ऐसे में कांग्रेस को खुद पर शर्म करनी चाहिए”।

Also Read: Ananya Birla: ”दो कामों में ध्यान लगाना असंभव”, अनन्या बिड़ला ने संगीत छोड़ इस ओर कदम बढ़ाया

भारत के लोग चीन, अफ्रीका जैसे

सैम पित्रोदा ने 7मई, 2024 को भारत के विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर विवादित बयान जारी किया था। इस दौरान भारतीयों की तुलना चीनी और अफ्रिकियों से की थी। ‘दि स्टेट्समैन’ के इंटरव्यू में बोले थे कि- ”भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में रहने वाले लोग चीनी जैसे दिखाई देते हैं और दक्षिणी भारत में रहने वाले लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं। उत्तर भारत के लोग व्हाइट यानी अंग्रेजों की तरह और पश्चिमी राज्य के लोग अरब वालों जैसे नजर आते हैं”।

हमें जरा भी फर्क नहीं पड़ता

कांग्रेस के महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि, “सैम पित्रोदा की ओर से भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वे गलत और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने-आप को पूरी तरह से अलग करती है। हम सब अलग दिखते हैं और इससे हमें जरा भी फर्क नहीं पड़ता है।  हम सब भाई-बहन हैं”।

 

Also Read: Lok Sabha Elections 2024: ‘संविधान के संग, आरक्षण भी बचाएं’, बसपा वोटर्स को अखिलेश यादव की नसीहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *