May 10, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Ananya Birla: ”दो कामों में ध्यान लगाना असंभव”, अनन्या बिड़ला ने संगीत छोड़ इस ओर कदम बढ़ाया

0
Ananya Birla

Ananya Birla

Ananya Birla: आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) ने म्यूजिक को अलविदा कह बिजनेस की और कदम बढ़ाने जा रही हैं। उन्होंने यह फैसला बड़ी मुश्किल से लिया है। अनन्या ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी साझा की है कि वह संगीत को छोड़ रही हैं। कैरियर और म्यूजिक में से एक को चुनना था इसलिए म्यूजिक को ही अलविदा कह दिया। अनन्या बिड़ला भारत की पहली संगीत कलाकार थीं, जिन्हें प्लेटनियम तमगा से नवाजा गया था।

अनन्या ने संगीत को कहा अलविदा

पिछले साल अनन्या को आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज के बोर्ड में डायरेक्टर भी बनाया गया था। अनन्या बिड़ला ने माइक्रोफाइनेंस कंपनी स्वतंत्र माइक्रोफिन और डिजाइन हाउस इकाई असाई की स्थापना की थी। अनन्या ने अपने म्यूजिक कैरियर की शुरुआत साल 2016 में की थी। अब जाके उन्होंने अपनी पसंद म्यूजिक को न कह दिया है।

Birla Daughter

प्यार के लिए सभी का शुक्रिया

अनन्या बिड़ला ने X पर म्यूजिक को लेकर लिखा कि ”यह उनके जीवन का सबसे मुश्किल फैसला था। लेकिन उनके लिए बिजनेस को आगे बढ़ाना ज्यादा जरुरी है”। इसलिए मैनें म्यूजिक कैरियर को अलविदा कह दिया है। दो कामों में ध्यान लगाना संभव नहीं था। उन्होंने आगे लिखा कि- ”म्यूजिक और बिजनेस को एक साथ चलाने से उन्हें परेशानी हो रही हो थी। मैं आपको बता नहीं सकती कि म्यूजिक छोड़ना कितना मुश्किल है। आप सभी ने मुझे जो प्यार दिया उसके लिए शुक्रिया”।

अंग्रेजी संगीत को पसंद करेंगे

अनन्या बिड़ला ने आगे कहा कि ”पिछले कुछ सालों में मैंने जो म्यूजिक बनाया उसे आप सभी ने पसंद किया हो सकता है कि एक दिन आप अपने लोगों द्वारा बनाए जा रहे अंग्रेजी संगीत को और ज्यादा पसंद करेंगे। हमारे देश में बहुत टैलेंट है। एक बार फिर आपका सभी का शुक्रिया। अब संगीत से विदा लेने का सही समय आ गया है”।

 

Also Read: Jharkhand Cash: झारखंड के मंत्री आलमगीर को ED ने किया गिरफ्तार, रिश्वत के नाम पर अवैध कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *