May 16, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Dial 112: बिना छुट्टी के करना होगा तीस दिन काम और नहीं बढ़ेगी सैलेरी!

0
DIal 112

DIal 112

Dial 112: क्या कोई भी व्यक्ति 365 दिनों तक बिना किसी छुट्टी के काम कर सकता है? अब आप सोच रहे होंगे कि क्या ऐसा भी होता है तो बता दें कि ये बात बिल्कुल सच है। देखा जाए तो अगर कोई सरकारी या गैर सरकारी कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए ऐसी शर्तें लागू करती है तो यह अत्याचार, मनमानी और श्रम कानूनों का उल्लंघन है। यूपी पुलिस डायल 112 की महिलाओं के ऑफर लेटर में यही लिखा हुआ है।
5 साल से नहीं बढ़ी सैलेरी

बता दें कि यूपी पुलिस डायल 112 सर्विस की नई सेवा प्रदाता कंपनी ने अपने ऑफर लेटर में कुछ ऐसी शर्तें लिखी हैं जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इसके अलावा डायल 112 सर्विस की कॉल टेकर लड़कियों की सैलेरी बीते 5 साल से नहीं बढ़ी है। जिससे महिला कर्मचारियों में नाराजगी है और ऐसे में नई सेवा प्रदेता कंपनी के इस फरमान ने मामले को और भी बिगाड़ के रख दिया है। 12

सड़कों पर कर रही हैं आंदोलन

दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस की इमरजेंसी सेवा में कॉन्ट्रेक्ट पर काम करने वाली पुलिस हेल्पलाइन 112 डायल की महिला कर्मचारी काफी दिनों से लखनऊ की सड़कों पर आंदोलन कर रही हैं। महिला कर्मचारियों की मांग है कि उनकी तनख्वाह बढ़ाई जाए। बीते पांच सालों से उनकी तनख्वाह मात्र 11,400 रुपए महीना ही बना हुआ है।

नई कंपनी ने लिया कॉन्ट्रेक्ट

Also Read: Agra News: दो सगी बहनों ने Brahma Kumaris आश्रम में की आत्महत्या, वजह जान हो जाएंगे हैरान

मामला तब और ज्यादा बिगड़ गया जब बीते सोमवार को महिला कर्मचारियों को पता चला कि महिंद्रा डिफेंस सिस्टम लिमिटेड यानी MDSL की बजाय अब उनकी नौकरी नई कंपनी We Win के जरिए चलेगी। यानी अब तक जो कॉन्ट्रेक्ट MDSL के पास था वो 2 नवंबर को खत्म हो गया, अब वो कॉन्ट्रेक्ट We Win के पास है। नई कंपनी We Win ने डायल 112 सर्विस का कामकाज संभालने के बाद अपने प्रतिनिधियों के जरिए प्रदर्शन करने वाली लड़कियों से बातचीत की और उनकी सैलरी में 600 रुपए प्रति माह बढ़ाने का फैसला किया।

बिना छुट्टी करना होगा काम

सैलेरी बढ़ाने के बाद सभी लड़कियों को ऑफर लेटर मेल किया जाने लगा लेकिन कंपनी ने जॉब के लिए शर्तें काफी ज्यादा कठोर रख दी गईं। ऑफर लेटर में लिखा गया है कि महिलाओं को 12101 रुपये मासिक की सैलरी तब मिलेगी, जब एम्प्लॉयी 30 दिन बिना छुट्टी लिए काम करेगा या करेगी। श्रम कानून में महीने में कम से कम 4 छुट्टियों का प्रावधान है लेकिन डायल 112 की नई कंपनी अपने कर्मचारियों से बिना किसी साप्ताहिक अवकाश के हफ्ते में सातों दिन, महीने के तीसों दिन काम लेना चाहती है। इतना ही नहीं, डायल 112 में कई शादीशुदा लड़कियां भी काम कर रही हैं। साप्ताहिक अवकाश के अलावा, गर्भवती महिला कर्मियों को मिलने वाली मैटरनिटी लीव के बारे में भी कुछ साफ नहीं बताया गया है। ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि ये मामला यूपी पुलिस और राज्य सरकार के द्वारा चयनित कंपनी का है तो इस मामले पर क्या एक्शन लिया जाएगा।

 

Also Read: मौसम ने दिया DELHI-NCR वालों को दिवाली का गिफ्ट, बारिश ने दी प्रदूषण से राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *