May 17, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

57 साल की उम्र में CID के फ्रेड्रिक्स का हार्ट अटैक से हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

0
dinesh

dinesh

CID: क्राइम शो सीआईडी (CID) ​​में फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। 2 दिस्ंबर को फ्रेडरिक्स को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कांदिवली के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होने आखिरी सांस ली। एक्टर के मौत की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर बताई जा रही है। आज शाम 5 बजे एक्टर का अंतिम संस्कार होगा।

57 साल के दिनेश फडनीस को उनके घर पर शनिवार को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा है कि दिनेश फडनीस वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। फिर आचानक उनका निधन हो गया।
सीआईडी (CID) की टीम फ्रेडरिक्स से मिलने पहुंची थी।

खबरों के मुताबिक टीवी के मशहूर सीरियल सीआईडी की पूरी स्टार कास्ट और कई क्रू मैंबर्स दिनेश फडनीस का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंची थी। एक्टर के निधन की खबर ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक का दिल तोड़ दिया है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे, वहीं सेलेब्स उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे थे। अफसोस अब फ्रेडरिक्स हमारे बीच नहीं रहे ।

दयानंद शेट्टी बोले लीवर खराब था

Also Read: क्या है अर्जन वेली गाने का असली मतलब जिसे ‘Animal’ मूवी में लिया गया है?

सीआईडी में दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने उनकी मौत की पुष्टि की है। दयानंद शेट्टी ने कुछ समय पहले ही अपने दोस्त के बारे में हेल्थ अपडेट दिया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फ्रेडरिक्स को हार्ट अटैक आया था। लेकिन दयानंद शेट्टी ने हार्ट अटैक को खारिज कर दिया और कहा कि एक्टर का लीवर डैमज हो गया था।

daya
daya

सोशल मीडिया के सरताज थे फ्रेडरिक्स

दिनेश फडनीस, सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते थे। वह अक्सर अपनी फोटो और कॉमेडी वीडियो को लेकर फैंस के बीच बने रहते थे। दिनेश फडनीस ने साल 1998 से 2018 तक टीवी के पॉपुलर शो सीआईडी का हिस्सा रहे। उन्होंने इस शो में बतौर फ्रेडरिक्स बनकर दर्शकों के दिलों पर काफी दिनों तक राज किया। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सीआईडी के अलावा उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में भी एक छोटा रोल निभाया था, इसके अलावा उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म ‘सरफरोश’ और ऋतिक रोशन के साथ ‘सुपर 30’ मूवी में भी काम कर चुके हैं। लेकीन उन्हें सीआईडी से ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली था।

dinesh Phadnis
dinesh Phadnis

 

Also Read: क्यों किया दर्शकों ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो का बायकॉट, मेकर्स ने दर्शकों को बनाया बेवकूफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *