क्यों किया दर्शकों ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो का बायकॉट, मेकर्स ने दर्शकों को बनाया बेवकूफ
TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन की वापसी को लेकर खबरें सामने आ रही थीं। कई एपिसोड में भी उनके आने का जिक्र किया गया था। लेकिन अब नए प्रोमो में दयाबेन के वापस ना आने की खबर मिली है।
विवादों में घिरा है शो
टीवी का सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ था। शो को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिलता रहा है। लेकिन पिछले कुछ समय से शो को लेकर काफी विवाद भी हुआ। अब तक कई एक्टर्स शो छोड़ चुके हैं और मेकर्स पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पिछले कई सालों से शो की लीड एक्ट्रेस दिशा वकानी यानी दयाबेन भी गायब हैं। इस बीच मेकर्स ने फैंस को दिलासा देते हुए जानकारी दी थी कि दयाबेन वापस आने वाली हैं।
मेकर्स ने दर्शकों को बनाया बेवकूफ
दयाबेन की वापसी की खबर ने फैंस को काफी एक्साइटिड कर दिया था। लेकिन उनकी खुशी पर पानी फिर गया दरअसल, शो के कई एपिसोड में दयाबेन की वापसी का प्लॉट चलाया जा रहा था। कई एपिसोड में दयाबेन के स्वागत की तैयारियों की भी झलक देखने को मिली। लेकिन अब शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि दयाबेन किसी वजह से नहीं आ पाई हैं।
दयाबेन के ना आने की खबर से गोकुलधाम सोसायटी के सभी लोग गुस्सा हो जाते हैं। लेकिन सिर्फ सोसायटी के लोग ही नहीं बल्कि मेकर्स की ये हरकत देख दर्शक भी गुस्सा गए हैं। यहां तक कि ऑडियंस ने शो को बायकॉट करने का भी फैसला लिया है।
फैंस कर रहे शो का बायकॉट
एक यूजर ने X पर लिखा- असित कुमार मोदी अपने व्यूवर्स का दिल तोड़कर आप खुश होंगे और अब नया एपिसोड देखने की कोई वजह नहीं है। हम समझते हैं कि आप क्या करना चाहते हैं। शर्म आनी चाहिए आपको। हैशटेग बायकॉट TMKOC
Daya & jetha 💔#boycottTMKOC
Kuch likhane ka man nahi kar raha bas eetna hi ki dil tod diya 💔😭#asitmodi #tmkoc #tarakmehta #jethalal #daya pic.twitter.com/tlRQSOJ3mm
— Deep Jethva (@DeepJethva36644) December 2, 2023
Also Read: Urfi Javed का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ ससपेंड, उर्फी ने लोगों पर निकली भड़ास
एक और यूजर ने लिखा- हो गए खुश फैंस का दिल तोड़कर। बस अब नहीं…बंद करों #boycottTMKOC। एक अन्य फैन ने लिखा- दया एंड जेठा…बायकॉट तारक मेहता…कुछ लिखने का मन नहीं कर रह है बस दिल तोड़ दिया।
#boycotttmkoc ho gye khus sab fans ka dill Tod ke 💔 Ab Nhi bandh karo #tmkoc pic.twitter.com/Pisuig1LCB
— sahil khatri (@realsahilgaming) December 2, 2023
मेकर्स पर लगे गंभीर आरोप
टीवी का पॉपुलर सिटकॉम शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बरसों से लोगों की नंबर वन पसंद बना हुआ था। शो पिछले लंबे समय से विवादों में घिरा हुआ है। कई बड़े और पुराने कलाकारों ने शो छोड़ने के बाद मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए। शैलेष लोढ़ा (तारक मेहता), जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल (मिसेज रोशन सोढ़ी) , मोनिका भदौरिया (बावरी) ने मेकर्स पर पैसा रोकने और शोषण करने के आरोप लगाए। इन सबके बीच दयाबेन की वापसी को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। मेकर्स हर बार फैंस को दिलासा देते हैं कि दयाबेन की जल्द से जल्द शो में वापसी होगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है।
देयाबेन के नहीं आने की खबर खुद सुंदर सुनाता है, जिससे जेठालाल और टप्पू के साथ-साथ गोकुलधाम सोसायटी के सभी लोग गुस्सा हो जाते हैं। मेकर्स की ये ट्रिक्स ऑडियंस और फैंस को भी पसंद नहीं आई है। दयाबेन का कमबैक नहीं होने पर और पूरी भूमिका बनाने से फैंस भी गुस्सा हो गए हैं। एक्स पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का बायकॉट ट्रेंड शुरू हो गया है।