May 13, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Spotify: एक बार फिर इस कंपनी के कर्मचारियों को झेलनी पड़ेगी छंटनी की मार, जानें क्या है वजह?

0
Spotify

Spotify

Spotify Layoff 2023: म्यूजिक स्ट्रीमिंग दिग्गज स्पॉटिफाई एक बार फिर 1,500 कर्मचारियों की छुट्टी करने जा रही है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि अपनी लागत कम करने के लिए 17 प्रतिशत (लगभग 1,500) कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकालेगी। इस साल तीसरी बार है, जब स्पॉटिफाई कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। जनवरी में इसने 600 और जून में 200 कर्मचारियों को निकाला था।

कंपनी क्यों कर रही छंटनी?

Spotify कंपनी ने सोमवार को जानकारी दी है कि, वैश्विक स्तर पर अपने कर्मचारियों के 6 फीसदी यानि लगभग 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा। स्वीडिश कंपनी के सीईओ डैनियल एक (Swedish company’s CEO Daniel Ek) ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि, ‘हम कंपनी में अपने कर्मचारियों में लगभग 6 प्रतिशत को कम कर रहे हैं। इसके लिए मैं पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं’। कंपनी के पास अभी 9,800 से अधिक पूर्णकालिक कर्मचारी थे। इस साल हुई 2.5 लाख कर्मचारियों की छंटनी।

वेबसाइट लेऑफ्स के अनुसार

Also Read: Congress को तीन राज्यों में मिली करारी मात के बाद ‘INDIA’ गठबंधन में पड़ी दरार!

छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के अनुसार, इस साल देश और दुनिया की 1,141 कंपनियों ने 2,53,629 कर्मचारियों की छंटनी की है। इनमें ताजा नाम फिल्मिक, लोको, जेप्ज, मोजो, वॉक्स मीडिया और बाइटडांस आदि के हैं। इस साल के शुरुआती महीने जनवरी में सबसे ज्यादा छंटनी देखी गई, जब करीब 276 कंपनियों ने लगभग 90,000 कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमाई थी।

छंटनी की लिस्ट में ये कंपनियां आगे

ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify भी अब दुनिया की कुछ दिग्गज कंपनियों में शामिल हो गई है, जो अपने कर्मचारियों को खर्चे कम करने के लिए निकाल रही है। इससे पहले अल्फाबेट (Alphabet), एमेजॉन (Amazon), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), ट्विटर (Twitter), फेसबुक (Facebook) जैसी कंपनियां ऐसा कर चुकी हैं। इन्होंने बीते दिनों अपने यहां हजारों की संख्या में छंटनी की है। इन टेक कंपनियों ने पिछले साल से लेकर जनवरी के महीने में अब तक कई हजारों लोगों को नौकरी से निकाल दिया है।

मंदी के चलते छंटनी का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के दौरान कंपनियों में तेजी से गिरावट आई है। हाल ही में आईटी फर्म हर हाल में अपनी लागत घटाना चाहते हैं। ऐसे में मांग में कमी और साल 2023 में मंदी की आशंका के कारण कंपनियां छंटनी का फैसला कर रही हैं।

 

Also Read: Urfi Javed का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ ससपेंड, उर्फी ने लोगों पर निकली भड़ास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *