May 2, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

क्या है अर्जन वेली गाने का असली मतलब जिसे ‘Animal’ मूवी में लिया गया है?

0
ranbir-kapoor

ranbir-kapoor

Animal: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का गाना ‘अर्जन वेल्ली’ इन दिनों हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है। क्या आप जानते हैं कि इस गाने का असली मतलब क्या है? और असली अर्जन वेल्ली कौन थे?

 

फिल्म एनिमल और उसका यह गाना ‘अर्जन वेल्ली’ इन दिनों हर किसी की जुबां पर छाया हुआ है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। लेकिन यह गाना कैसे बना और अर्जन वेल्ली (Arjan Vailly) कौन हैं? यह सवाल सबकी जहन में है।

कौन थे अर्जन वेल्ली?

Also Read:  यूपी सरकार ने 2024 का छुट्टी कैलेंडर किया जारी, चौधरी चरण सिंह जयंती पर भी मिलेगा अवकाश

गाने का किरदार सिख पंथ के महान योद्धा हरि सिंह नलवा के पुत्र अर्जन वेल्ली पर आधारित हैं। अर्जन वेल्ली का जन्म लुधियाना के गांव काउंके में हुआ था। हरि सिंह नलवा महाराजा रंजीत सिंह की खालसा फौज के महान नायक थे और उनकी बहादुरी के चर्चे इतिहास में हैं। वह इतने बहादुर सिंह थे कि उन पर हमला करने वाले एक शेर से लड़ते हुए अर्जन वेल्ली ने शेर को खंजर से मार गिराया था। उनके दो बेटे थे अर्जन सिंह और जवाहर सिंह। दोनों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और उनको धूल चटाई थी। अर्जुन सिंह पिता के सामान बहादुर थे और उनके चरित्र पर फिल्म में गीत  फिल्माया गया है।

मनोबल के लिए गाया गाना

यह गाना ढाडी-वार संगीत पर बनाया गया है जिसे गुरु गोबिंद सिंह ने मुगलों से लड़ते समय अपने लोगों में साहस पैदा करने के लिए गाया था। अर्जन वेल्ली गाने को पॉपुलर पंजाबी आर्टिस्ट भूपिंदर बब्बल ने लिखा और गाया है। यह एक युद्धघोष की तरह था जो अर्जन सिंह नलवा की वीरता और युद्ध के मैदान में कारनामों को बयां करता है।

फिल्म में राणबीर की तुलना शेर से की

इस गाने में ये दिखाया गया है कि कैसे अर्जन सिंह नलवा ने अपनी गंडासी (कुल्हाड़ी) से दुश्मनों को मारकर युद्ध के मैदान में उनके छक्के छुड़ा दिए थे। इस गाने में अर्जन की तुलना एक शेर से की गई है। यह गाना अर्जन सिंह नलवा और एनिमल के मुख्य किरदार अर्जुन के बीच की समानता दर्शाता है। संदीप रेड्‌डी वांगा की निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी समेत कई उम्दा कलाकार हैं। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A रेटिंग दी है।

 

Also Read:  क्यों किया दर्शकों ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो का बायकॉट, मेकर्स ने दर्शकों को बनाया बेवकूफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *