May 12, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Lok Sabha Election के लिए जल्द पहली लिस्ट जारी कर सकती है भाजपा, इन दिग्गज नेताओं के नाम पर होगा मंथन

0
BJP

BJP

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने उम्मीदवारों की लिस्ट शेयर करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा भी अपने कदम आगे बढ़ा रही है। आज यानी बुधवार 28 फरवरी को भाजपा भी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। भाजपा की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा विभिन्न राज्यों के नेताओं के साथ मिलकर अहम बैठक करने में जुटे हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार यानी 29 फरवरी को होने वाली है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट फाइनल हो सकती है।

Also Read: Jaya Prada: फरार घोषित हुईं तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस, जानें क्यों भाजपा सांसद को ढूंढ रही पुलिस?

पहली लिस्ट में शीर्ष नेताओं पर दाव

बता दें कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आज मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नेताओं के साथ बैठक की है। यह आंदाजा लगाया जा रहा है कि भाजपा की पहली लिस्ट में पीएम मोदी और अमित शाह जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल हो सकते हैं। इसी के साथ भाजपा पहली लिस्ट में उन सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान भी कर सकती है जिन सीटों पर 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

इस पैटर्न को फॉलो करेगी भाजपा

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के वक्त भाजपा ने अपने पहले उम्मीदवारों की लिस्ट चुनाव आयोग द्वारा तारीख आने के बाद ही जारी की थी। वहीं अगर देखा जाए तो पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट चुनाव की तारीख आने से पहले जारी की थी। इसलिए यह माना जा रहा है कि इस बार भी भाजपा इसी पैटर्न को फॉलो करते हुए चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ही अपनी पहली लिस्ट जारी कर देगी।

 

Also Read: UP Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग, सपा के 8 विधायकों ने बीजेपी के समर्थन में डाले वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *