May 14, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

मुख्यमंत्री बन सकते हैं अनिल कपूर, फैंस को दी बड़ी हिंट

0
Anil_Kapoor

Anil_Kapoor

Anil Kapoor: अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर खूब सुर्खियाँ बंटोर रहे हैं। एनिमल फिल्म में वो रणबीर कपूर के पापा के किरदार में लोगों का दिल जीत रहे हैं। इसी बीच अब अनिल कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अनिल कपूर जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं।

अनिल की सुरहिट फिल्म ‘नायक है

अनिल कपूर इन दिनों ‘एनिमल’ में बलबीर सिंह बनकर छाए हुए हैं। जिसे फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। वैसे तो अनिल कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में की हैं, जिसमें – ‘मिस्टर इंडिया’, ‘तेजाब’,’राम लखन’, ‘विरासत’,’ताल’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इन्हीं में से अनिल कपूर की एक सुरहिट फिल्म ‘नायक’ भी रही है, जिसमें उन्होंने एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनकर लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में अनिल कपूर का निभाया गया किरदार आज भी लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

Anil in nayak

नायक 2 को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं

Also Read: Asim और Himanshi की लव-स्टोरी का हुआ दी एन्ड, धर्म को बताया ब्रेकअप की वजह

बता दें कि 2001 में रिलीज हुई फिल्म नायक को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा रानी मुखर्जी, परेश रावल और अमरीश पुरी ने लीड रोल अदा किया था। वहीं फिल्म की कहानी मुख्यमंत्री और राजनीति के ईर्द-गिर्द घूमती नजर आई थी। ऐसे में नयाक 2 को लेकर फैंस की एक्साइटेड अब बढ़ती हुई नजर आ रही है।

Nayak film

अनिल कपूर ने दिया ‘नायक 2’ का हिंट

अनिल कपूर ने अपने को-स्टार बॉबी देओल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनिल कपूर और बॉबी देओल शर्टलेस होकर बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकारों को साथ में देखकर फैंस कॉमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, नायक 2 फिल्म बना दो सर। आप दोनों शानदार लग रहे हैं। फैन के इस कॉमेंट का जवाब देते हुए अनिल कपूर ने लिखा – ‘जल्दी बन रही है।’ बस फिर क्या अनिल कपूर के इसे रिएक्शन को देख अब फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि एक्टर जल्द ही ‘नायक 2’ में नजर आएंगे। अब ये खबर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फैल गई है। वकाई अगर ये खबर सच है तो यह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

omment Reply

 

Also Read: 6 साल पुरानी लड़ाई हुई खत्म, फिर साथ दिखे कपिल-शर्मा और सुनील ग्रोवर, फोटो हो रहा वायरल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *