May 16, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

6 साल पुरानी लड़ाई हुई खत्म, फिर साथ दिखे कपिल-शर्मा और सुनील ग्रोवर, फोटो हो रहा वायरल

0
kapil_sharma-sunil_grover

kapil_sharma-sunil_grover

Kapil Sharma Sunil Grover:  कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma), सुनील ग्रोवर ( Sunil Grover) की दुश्मनी का दी एण्ड हो चुका है। कपिल और सुनील का एक प्रोमो बीते दिनों ही सामने आया था जिसमें दोनों साथ नजर आए थे। अब दोनों साथ में एक नए कॉमेडी शो में दिखेंगे। कुछ दिनों पहले ही कपिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अनाउंस किया था कि वह और सुनिल दोनों जल्द ही नेटफ्लिक्स के अपमिंग शो में साथ काम करेंगे।

kapil-sharma-sunil-grover

6 साल बाद फिर साथ काम करेंगे

2018 में ऑस्ट्रेलिया में एक शो खत्म करने के बाद मुंबई वापस लौटते समय दोनों कॉमेडियन के बीच एक खतरनाक लड़ाई हुई थी, जिसकी वजह से दोनों की 6 साल तक बातचीत बंद थी। अब, ‘द कपिल शर्मा शो’ की जज अर्चना पूरन सिंह ने नए नेटफ्लिक्स शो की लॉन्च पार्टी से दोनों की एक खास तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अब 6 साल बाद फिर से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ में लोगों को हंसते हुए देखा जाएगा।

 

 

पार्टी करते दिखे सुनील और कपिल

Also Read: Asim और Himanshi की लव-स्टोरी का हुआ दी एन्ड, धर्म को बताया ब्रेकअप की वजह

अर्चना पूरन सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों को बात करते देखा जा सकता है। दोनों को ब्लैक आउटफिट में दिखे। फोटो शेयर करते हुए अर्चना ने लिखा, ‘नेटफ्लिक्स के साथ शानदार पार्टी।’ एक यूजर ने कमेंट किया, “डॉ. मशहूर गुलाटी को कपिल के साथ वापस देखकर अच्छा लग रहा है।’ दूसरे ने लिखा, ‘आप दोनों को साथ में देखने का लंबे समय से इंतजार था।’

सुनील-कपिल का चलेगा जादू 

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कई सालों बाद एक बार फिर नए कॉमेडी शो में साथ में नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले हफ्ते इंस्टाग्राम पर नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों नए शो के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इस शो में राजीव ठाकुर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आएंगे।

सुनील ग्रोवर ने ‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ काम किया था। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में थे। सुनील ग्रोवर जो ‘द कपिल शर्मा’ शो में अपने लोकप्रिय काल्पनिक किरदार गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। उनके और कपिल शर्मा के बीच 2018 में अनबन हो गई थी।

sunil-grover

 

Also Read: नहीं रहे बॉलीवुड एक्टर Junior Mehmood, 67 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बताई थी आखिरी ख्वाहिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *