May 12, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

क्यों मनाते हैं सशस्त्र सेना झंडा दिवस, क्या कहता है इतिहास?

0
Armed Forces

Armed Forces

Armed Forces Flag Day: आज ही के दिन हर साल भारत में सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day) मनाया जाता है। यह दिन देश की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के जवानों, शहीदों को समर्पित है। यह दिवस थलसेना, वायुसेना और नौसेना के जवानों और उनके परिवार के कल्याण के लिए मनाया जाता है।

आर्म्‍ड फोर्सेज फ्लैग डे  Armed Forces Flag Day क्यों मनाते हैं

हर साल सात दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस सेनाओं की बेहतरी के लिए धन इकट्ठा करने और देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। आज के दिन लोग शहीद हुए जवानों को याद करते हैं और उनके परिजनों की मदद के लिए आगे आते हैं।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस का इतिहास

Also Read: जीत मोदी की नहीं सबकी है, नाम के साथ ना लगाएं श्री, जी और आदरणीय

28 अगस्त 1949 को रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि सैनिकों, नेवी और वायुसैनिकों के सम्मान में 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह लोगों से बैज और स्टिकर बेचकर सशस्त्र बलों की बेहतरी के लिए धन इकट्ठा करने का भी आग्रह करता है। इस दिन लोग युद्ध पीड़ितों और पूर्व सैनिक, शाहीद सेनिकों के परिवार की आर्थिक मदद करने आगे आते हैं।

Armed_forces_flag_day

वीरों को धन्यवाद दें

आर्म्‍ड फोर्सेज की वजह से हम आप सुख चैन की नींद सो पाते हैं। सेना के वीर जवान बहादुरी के साथ दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद भी हो जाते हैं। देश के प्रति अपने प्यार को दर्शाते हुए सशस्त्र बल किसी भी चीज़ से पहले देश और लोगों को प्राथमिकता देते हैं।
हमें यह याद रखना चाहिए कि हम वीरों के योगदान लिए उन्हें धन्यवाद दें। इस दिन, शहीदों को सम्मान दे और देश की सेना, नौसेना और वायु सेना में जवानों के कल्याण के लिए सहायता प्रदान करने में सहायता करें।

 

Also Read: लोकसभा में ऐसा क्या बोल गए बसपा सांसद कि अध्यक्ष ने फटकार लगा कर बैठा दिया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *