May 11, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

राहुल गांधी से खाली करवाए गए सरकारी बंगले में कब वापिस लौटेंगे राहुल

0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

मोदी सरनेम को लेकर मानहानि मामले में राहुल गांधी को गुजरात की कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। मानहानि मामले में दोषी पाए जाने और दो साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद नियमों के मुताबिक राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई।

जिसके कारण उन्हें 23 अप्रैल 2023 को नई दिल्ली में 12 तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला खाली करना पड़ा। राहुल गांधी इस बंगले में 19 साल तक रहे। सरकारी बंगला खाली करने के बाद राहुल गांधी सोनिया गांधी के बंगले 10 जनपथ में शिफ्ट हो गए हैं।

मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा निलंबित होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल को दोबारा संसद सदस्य बनाए हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन राहुल गांधी अभी तक अपने पुराने सरकारी बंगले में नहीं लौटे हैं।

यहां देखें विडिओ : Rahul Gandhi अपने सरकारी बंगले में अभी तक क्यों नहीं गए वापस ?, सदस्य्ता रद्द होने पर लिया था वापस

गांधी परिवार के करीबी नेताओं का कहना है कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि राहुल गांधी 12, तुगलक लेन स्थित अपने बंगले में कब लौटेंगे”।

Also Read: प्रियंका के बाद कमलनाथ ने जारी की वादों की लिस्ट

137 दिनों तक संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 7 अगस्त को राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी गई और 8 अगस्त को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को उनका पुराना बंगला 12, तुगलक लेन दोबारा आवंटित कर दिया ।

हालांकि, दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी राहुल गांधी अभी तक पुराने बंगले में नहीं लौटे हैं और अभी भी 10 जनपथ से ही अपनी राजनीतिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।

Also Read: PM Modi से पहले CM Yogi देंगे जनता को सौगात, फ्री में मिलेगा सिलेंडर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *