May 12, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

साक्षी मलिक ने छोड़ी रेस्लिंग तो बजरंग पुनिया ने वापस किया पद्मश्री अवॉर्ड, जानें क्यों हैं खफा?

0
Bajrang Punia

Bajrang Punia

Bajrang Punia: अभी हाल ही में साक्षी मलिक ने जहां एक तरफ कुश्ती छोड़ने का एलान किया, वहीं बजरंग पूनिया ने पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का फैसला किया है और इतना ही नहीं उन्होनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी है। दरअसल बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट समेत कई रेसलर नहीं चाहते थे कि संजय सिंह अध्यक्ष बने इसलिए ये रेसलर्स काफी समय से बृज भूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सभी की मांग की थी कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद पर किसी महिला को होना चाहिए।

हमने दिल से लड़े, लेकिन अब और नहीं

गुरुवार को बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए थे। संजय सिंह के चुनाव के बाद साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साक्षी ने रेसलिंग छोड़ने की घोषणा की थी। साक्षी ने इमोशनल होते हुए कहा था कि, ‘हमने दिल से लड़ाई लड़ी, बृज भूषण जैसे शख्स के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष चुना गया है, तो मैं कुश्ती छोड़ने का फैसला करती हूं। आज से आप मुझे मैट पर नहीं देखेंगे।’

पीएम को लिखी चिट्ठी

Also Read: लोकसभा के बाद राज्यसभा में पारित हुए ये बिल, जानें देश में क्या होंगे बदलाव?

संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक ने गुरुवार (21 दिसंबर) को संन्यास का ऐलान किया था। साक्षी मलिक को देखते हुए एक दिन बाद रेसलर बजरंग पूनिया ने भी अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का फैसला किया है। बजरंग ने सोशल मीडिया पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है कि पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। पूनिया ने ये चिट्ठी X पर शेयर की है।

पूनिया को पद्मश्री से नवाजा जा चुका है

पूनिया ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं और बजरंग ने 2019 में कजाखिस्तान के नूर सुल्तान में आयोजित विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था।

उस चैम्पियनशिप में बजरंग ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में उनका तीसरा मेडल रहा और बजरंग पूनिया को साल 2019 में पद्मश्री से नवाजा गया था और 2022 में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

बजरंग पूनिया के जीते हुए पदकों की लिस्ट

ओलंपिक

टोक्यो ओलंपिक 2020 (65 किलो)

ब्रॉन्ज वर्ल्ड चैम्पियनशिप

बुडापेस्ट 2018 (65 किलो): सिल्वर
बुडापेस्ट 2013 (60 किलो): ब्रॉन्ज
नूर-सुल्तान 2019 (65 किलो): ब्रॉन्ज
बेलग्राद 2022 (65 किलो ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स

जकार्ता 2018 (65 किलो): गोल्ड
इंचेयॉन 2014 (61 किलो): सिल्वर

कॉमनवेल्थ गेम्स

गोल्ड कोस्ट 2018 (65 किलो): गोल्ड
बर्मिंघम 2022 (65 किलो): गोल्ड
ग्लास्गो 2014 (61 किलो): सिल्वर

एशियन चैम्पियनशिप

नई दिल्ली 2017 (65 किलो): गोल्ड
शियान 2019 (65 किलो): गोल्ड
अस्ताना 2014 (61 किलो): सिल्वर
नई दिल्ली 2020 (65 किलो): सिल्वर
अल्माटी 2021 (65 किलो): सिल्वर
उलानबटार 2022 (65 किलो): सिल्वर
नई दिल्ली 2013 (60 किलो): ब्रॉन्ज
बिशेक 2018 (65 किलो): ब्रॉन्ज

कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप

ब्राकपेन 2017 (65 किलो) गोल्ड

सिंगापुर 2016 (65 किलो) गोल्ड

 

Also Read: इस साल की Opening day पर सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बनी Dunki, क्या सालार को दे पायेगी टक्कर?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *