“मुझे भारत रत्न चाहिए” इस वायरल पत्र को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Khat
UP NEWS: एक युवक ने अपने जिले के अधिकारियों को ऐसा पत्र लिखा है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस पत्र को पढ़कर आप अचंभित होंगे और साथ ही अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। इस पत्र में उसने अपने आप के लिए भारत रत्न मांगा है।
पत्र में यह लिखा
खत कुछ इस प्रकार है कि : आयुक्त महोदय, मै शाम को संध्या वंदना करके ध्यान साधना कर रहा था। तभी मेरे अंत:करण से तीव्र गति से आवाज आने लगी कि मुझे भारत रत्न चाहिए-मुझे भारत रत्न चाहिए। महोदय से प्रार्थना है कि कृपया मुझे भारत रत्न दिलाने की कृपा करें। यह लाइने उस आवेदन पत्र का हिस्सा हैं जिसे गोरखपुर के एक व्यक्ति ने मंडला आयुक्त गोरखपुर को लिखा है। इतना ही नहीं, उसने जिले के छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों तक को अपना पत्र भेजकर बकायदा उनकी मुहर भी लगवा ली है।
कृपा भारत रत्न से सम्मानित करे
Also Read: Uttrakashi News: 9 दिन बाद भी फंसे हैं मजदूर, पीएम मोदी ने सीएम धामी को फोन कर क्या कहा?
विनोद कुमार गौड़ पुत्र तुलसी प्रसाद, गौड़ गांव महराजी उत्तर टोला, पिपराईच, गोरखपुर के निवासी हैं। उन्होंने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसडीएम, ज्वाइंट मजिस्टे्रट आदि विभिन्न अधिकारियों को भेजे गए पत्र में एक ही बात को लिखा है। उन्होंने संघ्या वंदन के बाद ध्यान साधना में अंत:करण में आई आवाज के आधार पर भारत रत्न की मांग की है। विनोद गौड़ ने मांग की है कि प्रार्थी की समस्त मनोकामना पूर्ण कर भारत रत्न से सम्मानित करने की कृपा की जाए। अब उनकी यह मांग क्षेत्र सहित सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग इसके जमकर मजे ले रहे हैं।
भारत रत्न किसका है सम्मान
ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि किसी शख्स ने खुद भारत रत्न की इच्छा जताते हुए भारत रत्न पाने की मांग सरकार के सामने रखी है आमतौर पर यह सम्मान सरकार द्वारा दिया जाता है। सरकार तय करती है किसे सम्मान दिया जाए। भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।
Also Read: भारत की हार का पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उड़ाया मजाक, लोगो ने लिया बदला