May 16, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

मुंबई की सड़कों पर लड़खड़ाते दिखे सनी देओल, ट्रोलिंग का दिया जवाब

0
sunny deol actor

sunny deol actor

Sunny Deol: इन दिनों सोशल मीडिया पर सनी देओल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सनी को नशे की हालत में मुंबई के जुहू की सड़कों पर लड़खड़ाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आते ही लोग एक्टर को लेकर तरह- तरह की बातें बनाने लगे हैं।

टॉप एक्टर हुए ट्रोलींग का शिकार

बॉलीवुड के गदर स्टार सनी देओल इस साल टॉप एक्टर में से एक रहे हैं। उनकी फिल्म ‘गदर 2’ ने 2023 की सबसे सफल फिल्म बनी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर धमाल मचाया है। फिल्म के हिट होने के बाद सनी को कई मौकों पर सेलिब्रेशन करते देखा गया। अब अपने एक वीडियो के चलते उनको ट्रोलींग का सामना करना पड़ रहा है।

लड़खड़ाते कदम ऑटो चालक बना मशीहा

सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें उनको नशे की हालत में मुंबई के जुहू की सड़कों पर लड़खड़ाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप सनी देओल को नशे में धुत गाड़ियों भरी सड़क पर लड़खड़ाते हुए दिखे वो रोड को क्रॉस करके एक ऑटो रिक्शा की तरफ जाते हैं। ऑटो रिक्शा का ड्राइवर सनी देओल की मदद करता है और उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाता है।

 

यूजर्स कर रहे पाजी को ट्रोल

Also Read: खूबसूरत घाटियों को बयां करता Badalta Kashmir, कौन हैं रैपर रसिक और हुमैरा?

वीडियो के सामने आने के बाद से फैंस ने सनी पर नराजगी जताई कि आखिर सनी देओल को क्या हो गया है? कई यूजर्स वायरल वीडियो को देख परेशान हो रहे थे। तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो एक्टर का मजाक बना रहे हैं। एक यूजर्स ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘सनी देओल कहां घूम रहे रात को?’

वायरल वीडियो का सच?

सनी देओल ने इस वीडियो के पीछे का सच खुद सामने रखा है है। सनी ने ट्विटर (अब X) पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो उन्होंने पर्दे के पीछे की कहानी दिखाई है। असल में सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म ‘सफर’ की शूटिंग कर रहे थे। सनी पाजी ने जो वीडियो शेयर की में उसमें आप उन्हें नशे में देख सकते हैं। उनके आसपास फिल्म का क्रू शूटिंग कर रहा है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘अफवाहों का सफर बस यहीं तक।’

सनी देओल को पिछली बार फिल्म ‘गदर 2’ में देखा गया था। तारा सिंह को दोबारा पर्दे पर देखकर फैंस बेहद खुश थे। इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी थे। फिल्म की कहानी तारा सिंह और उनके बेटे चरणजीत सिंह उर्फ जीते के बॉन्ड पर आधारित थी।फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।

gadar 2
 

 

Also Read: नए प्रोजेक्ट के साथ तैयार हैं Yash, अपनी 19वीं फिल्म में होगा भरपूर एक्शन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *