May 10, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस के 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जानिए प्रियंका यहां से लड़ेंगी चुनाव

0
Rajya Sabha

Rajya Sabha

Rajya Sabha Election 2024: आज बुधवार यानी 14 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए 4 राज्यों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा के प्रत्याशी का भी ऐलान कर दिया गया है। सोनिया गांधी राजस्थान से, अखिलेश प्रताप सिंह बिहार से, अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल से और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

मध्य प्रदेश में एक सीट की उम्मीद

दरअसल लेकिन मध्य प्रदेश में अभी तक सहमति नही बन पाई है। यहां से कांग्रेस को केवल एक सीट मिल सकती है। इससे पहले, बीजेपी ने भी बुधवार को 2 राज्यों के 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

Also Read: महाराष्ट्र की सियासत में फेरबदल, पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए शामिल

सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल किया

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी राजस्थान से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ‘’इस फैसले से हमें ताकत मिलेगी। हम मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के नेतृत्व में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।‘’ उन्होंने कहा कि ‘’हम कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि राहुल गांधी देश के पीएम बनें।‘’

प्रियंका यहां से लड़ सकती हैं चुनाव

प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है। यहां 1952 के बाद अब तक सिर्फ तीन बार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी को रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। इसी दिन शाम 5 बजे रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।।

नई नीति अपनाने की जरुरत

कांग्रेस गठबंधन की बात करें तो गठबंधन टूटने के कगार पर है। नीतिश और बंगाली दीदी ने पहले ही साथ छोड़ दिया है। ऐसे में कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कुछ नई नीति अपनानी होगी।

 

Also Read: इस्तीफे के बाद बोले अशोक चव्हाण- ”विकल्प की तलाश कर रहा हूं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *