April 27, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Farmers Protest: बॉर्डर पर फिर जुटने लगा किसानों का जमावड़ा, दिल्ली नोएडा में ट्रैफिक जाम

0
armer Protest Delhi Traffic

armer Protest Delhi Traffic

Farmers Protest: किसान दिल्ली कूच करने पर अड़े हैं। सरकार मांग पूरी करने के लिए भी तैयार है लेकिन किसन मान नहीं रहें हैं। पंजाब-हरियाणा पुलिस भी किसानों को किसी कीमत पर दिल्ली में घुसने नहीं देना चाहती। वैसे सब जगह धारा 144 लागू है। लेकिन उसके बावजूद आज बुधवार 14 फरवरी को फ‍िर से क‍िसान बॉर्डर पर जुटना शुरू हो गए हैं। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के कारण फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम है।

किसान मानने को तैयार नहीं

बता दें कि बीते दिन हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाले शंभु बॉर्डर पर किसानों ने आगे बढ़ते हुए बैरिकेडिंग और सिक्योरिटी लेयर्स को तोड़ दिया था। पुलिस ने किसानों को हटाने के लिए ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान मची अफरा तफरी और जवाबी कार्रवाई में 100 से ज्यादा किसान और पुलिस जवान घायल हो गए।

पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में भी लिया, लेकिन किसान नहीं माने। रातभर ऐसे ही बवाल चलता रहा। किसान आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने रात में भी आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हैं। सरकार बात करने के लिए रेडी है। लेकिन किसान हैं कि बात तक नहीं करना चाहते।

Also Read: महाराष्ट्र की सियासत में फेरबदल, पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए शामिल

तीनों बॉर्डर पर तनापूर्ण स्थिति

शंभु बॉर्डर पर हरियाणा सरकार ने 15 जिलों में धारा 144 लगा दी है। साथ ही इंटरनेट बैन को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। वहीं हरियाणा, दिल्ली का सिंघु-टीकरी बॉर्डर, उत्तर प्रदेश का गाजीपुर बॉर्डर सील है। दिल्ली में अगले 30 दिन तक धारा 144 लगी रहेगी। साथ ही पंजाब में भी इंटरनेट बैन कर दिया गया है।

हरियाणा-हिमाचल-पंजाब की बसों पर रोक

किसान आंदोलन को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने दिल्ली आने वाली बसें रोक दी हैं। हिमाचल से दिल्ली आने वाली सभी बसों के रूट चंडीगढ़ तक सीमित कर दिए गए हैं। हरियाणा से बसों की एंट्री को पहले ही बैन कर दिया गया है।

दिल्ली नोएडा में ट्रैफिक जाम

दिल्ली के तीनों बॉर्डर सील हैं। जिससे बहुत ज्यादा ट्रैफिक जाम हो रहा है। दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले लोग भारी मात्रा में ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। किसान आंदोलन की वजह से लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

Also Read: कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर बोले जगताप, ”कांग्रेस को न कोई खत्म कर पाया है और न ही कोई करेगा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *