April 27, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हाण, देवेंद्र फडणवीस ने किया स्वागत, राज्य को होगा फायदा?

0
Ashok In Bjp

Ashok In Bjp

Ashok Chavan: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कल कांग्रेस से इस्तीफा दिया। आज भाजपा में जाके शामिल हो गए। चव्हाण को लेकर जो भी बची उम्मीदें थी कांग्रेस की वो भी खत्म हो गई हैं। चव्हाण आज दोपहर को भाजपा में शामिल हुए। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक के साथ पूर्व विधायक अमर राजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसके बाद अशोक चव्हाण ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

फडणवीस की अगुवाई में भाजपा जॉइन की

बता दें कि अशोक और पूर्व विधायक अमर राजुरकर दोनों को प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भाजपा में जॉइन कराई। दोनों ने विधायक पद और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। वहीं भाजपा जॉइन करने के बाद अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजे जाने की भी चर्चा है। दूसरी ओर, भाजपा जॉइन करने के बाद अशोक चव्हाण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ashok

Also Read: इस्तीफे के बाद बोले अशोक चव्हाण- ”विकल्प की तलाश कर रहा हूं”

पार्टी जो आदेश देगी, वह मैं करूंगा

अशोक चव्हाण ने कहा कि ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, करते हुए देशसेवा कर रहे हैं। इससे में प्रभावित हुआ हूं। पार्टी जो आदेश देगी,वह मैं करूंगा। मैंने कोई मांग नहीं की है। जो भूमिका पार्टी द्वारा दी जाएगी, वह मैं निभाऊंगा। देशभर में विकास की गति काफी अच्छी है। चुनाव राजनीतिक जंग है। इसमें सब जायज है और हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश करेंगे।”

राज्य और जिले को फायदा

चव्हाण ने आगे किसानों पर भी बात की और बोला कि ”किसानों की समस्या है, उसे सुलझाने में प्रधानमंत्री सक्षम हैं। अब हम मिलकर उसे समस्या का हल निकालेंगे। कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन करने का फैसला लेना मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं यह फैसला मैनें राज्य और जिले के फायदे के लिए लिया है।”

भाजपा का आभार व्यक्त किया

अशोक चव्हाण ने कहा कि ”मुझे भी देश के विकास में योगदान देना है। मुझे किसी पद का लालच नहीं है। मराठवाड़ा में इनके आने से भाजपा और युति को बल मिलेगा। मैं आज भाजपा में शामिल हुआ तो मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा, देवेंद्र फडणवीस का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया।”

विकास में योगदान देना है

चव्हाण ने आगे कहा कि ”सार्वजनिक तौर पर मेरी भूमिका हमेशा विकास की रही है। प्रधानमंत्री मोदी की भी यही भूमिका रही है। उनके विकास कार्यों को देखते हुए विदेशी भी उनकी प्रशंसा करते हैं। देश से लेकर विदेश तक उनकी एक अलग छवि बनी हुई, इसलिए इस विकास के काम में मैं भी अपना योगदान देना चाहता हूं।”

ashok-chavan

देवेंद्र फडणवीस ने किया स्वागत

देवेंद्र फडणवीस ने चव्हाण का स्वागत करते हुए कहा कि ‘‘राज्य के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण का मैं स्वागत करता हूं। इनके जैसे नेता आने से भाजपा और भी ज्यादा मजबूत हुई है। महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी के आने से देश में जो बदलाव दिख रहा है, विकास दिख रहा है। उसे देखकर कई नेताओं के मन में इस तरह के विचार आ रहे हैं कि विकास धारा में वे भी अपना योगदान अवश्य दें।”

Also Read: बिहार के फ्लोर टेस्ट में हुआ खेला, बीजेपी और नीतिश ने फिर बनाई सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *