ओवैसी के भाई वारिस पठान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थमाया CRPC की धारा 149 का नोटिस
Mumbai News: पूर्व विधायक और AIMIM नेता वारिस पठान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वारिस पठान को नया नगर पुलिस स्टेशन ने CRPC की धारा 149 के तहत नोटिस भेजा था। वारिस पठान नया नगर पुलिस और वर्ली पुलिस की दी गई नोटिस के बावजूद मीरा रोड के नया नगर जा रहा था। लेकिन दहिसर पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर रोक लिया।
CRPC की धारा 149 के तहत नोटिस
दरअसल, मुंबई से सटे नया नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी वारिश पठान के घर पहुंचे और वारिस को CRPC की धारा 149 के तहत नोटिस दिया। वारिस पठान को कल ही नोटिस भेजा गया था कि वह नया नगर न जाए, क्योंकि वहां लॉ एंड ऑर्डर डिस्टर्ब हो सकता है। फिर भी आज वारिस पठान वही जा रहे थे। हालांकि मौके पर पहुंच पुलिस ने उनको रोक लिया।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि AIMIM के नेता और पूर्व विधायक वारिश पठान मुंबई से सटे मीराभाईंदर शहर के नया नगर जाने वाले हैं और वहां के नागरिकों से मिलेंगे।
Also Read: संभल में PM मोदी ने किया श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास,बोले- ‘अच्छे काम लोग मेरे लिए छोड़ गए’
अयोध्या में विवाद की खबर
अयोध्या में श्री राम मूर्ति की स्थापना से एक दिन पहले मीरा रोड इलाके में हिंदू मुसलमानों के दो समूहों के बीच विवाद हुआ था, जिसके चलते इलाके में माहौल खराब हो गया था। खबरों से पता चला की कल शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाएगी और ऐसे में वारिश पठान वहां जाते हैं, तो दोनों समुदायों के बीच विवाद हो सकता है और कानून व्यवस्था की समस्या हो सकती है। विवादों को रोकने के लिए ही नोटिस भेजा गया है। अभी कुछ ही दिन हुए हैं रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुए ऐसे में प्रशासन और सरकार को डर है कोई विवाद न हो। अयोध्या में इसके तहत सुरक्षा के और कड़े इंतजाम के आदेश दिए गए हैं।
कानूनी कार्रवाई का फैसला
कानून-व्यवस्था खराब ना इसलिेए इसलिए वारिश पठान को नया नगर में न जाने का आदेश देते हुए नोटिस जारी किया है, अगर वारिश पठान नोटिस का पालन नहीं करते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: कैसे रहे मोदी सरकार के दस साल? जाने उपलब्धियां और खामियां….