Maharashtra: मंदिर में पूजा करते समय हुई मारपीट, 40 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज

Maharashtra Attack
Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पूजा करने गए हिन्दू श्रद्धालुओं पर हमला हुआ जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के गुहा गाँव में एक प्राचीन धर्मस्थल है। हिन्दू पक्ष इसे संत कनिफनाथ महाराज की समाधि बताता है। इसी गाँव और आसपास के मुस्लिम इसे (CentralWaqfCouncil) द्वारा रिजर्व मुस्लिमों की जमीन बताते हुए पीर की दरगाह होने का दावा करते हैं। हिन्दू पक्ष का आरोप है कि लगभग 1 साल पहले मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने संत कनिफनाथ की समाधि पर डाली गई भगवा चादर को हटा दिया और उसके बदले हरे रंग की चादर बिछा दी। तभी से इस स्थान को लेकर विवाद बना रहता है।
मुस्लिम पक्ष ने किया हमला
सोमवार (13 नवंबर, 2023) को अमावस्या होने की वजह से यहां पर हिन्दू पक्ष ने भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया था। इस आयोजन में महिलाओं और बच्चों समेत लोगों की अच्छी-खासी भीड़ थी। आरोप है कि सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच में लगभग 40 की संख्या में मुस्लिम (Muslim) समुदाय के लोग प्रार्थना स्थल में घुस गए। जिनमें से कुछ नाम राजू शेख, रज़्ज़ाक दगु शेख, सत्तार बशीर शेख, नासिर फतू शेख और इब्राहिम इस्माइल शेख हैं।
अचानक किया हमला
Also Read: एक बार फिर मुसीबत में फंसे Elvish Yadav, हुए बीमार या कर रहे बहाना!
कहा जा रहा है कि हिंदू पक्ष के लोग पूजा कर रहे थे कि तभी बिना कुछ बताए भजन-कीर्तन कर रहे लोगों पर हमला बोल दिया। हमलावरों के पास लाठी-डंडे थे। इस हमले में महिलाओं और बच्चों के साथ पुजारी शंकर किशन माज़रे की भी पिटाई की गई। अचानक हुई इस घटना में कुछ श्रद्धालु घायल भी हो गए हैं। पुलिस इन सभी का मेडिकल करवा रही है। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भगवा वस्त्र में पुजारी को पीटती भीड़ ‘मार इसको मार’ चिल्लाती सुनाई दे रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कर हमलावर भाग खड़े हुए। घटना की सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी राहुरी पुलिस थाने में जमा हो गए। पुलिस शिकायत पर केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
— Ahmednagar Police (अहमदनगर पोलीस) (@NagarPolice) November 13, 2023
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि यह पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। संत कनिफनाथ समाधि मंदिर लगभग 400 साल पुराना है जो लम्बे समय से हिन्दू आस्था का केंद्र रहा है। महज 10 साल पहले ही मुस्लिमों ने इसे रमजानी शाह की दरगाह बताना शुरू किया था। मुस्लिम पक्ष, समाधि स्थल की लगभग 40 बीघा जमीन को हथियाने की साजिश में लगा है। पिछले साल जनवरी 2022 में भी मुस्लिमों ने मंदिर के भंडारे वाले प्रसाद को पैर से मार कर माहौल को तनावपूर्ण कर दिया था। मंदिर में पुजारी शंकर किशन माजरे पिछले कई सालों से पूजा-पाठ करते आ रहे हैं। वो गुहा गाँव के ही रहने वाले हैं।
Also Read: Pakistan News: विदेश नहीं जा सकते पाकिस्तानी, भुखमरी के बाद कंगाली में जुड़ी एक और वजह