May 13, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

क्या आप भी हो रहे है ग्रहों की अनचाही चाल से परेशान, तो जानिए क्या करे उपाय जिससे सभी दुख दूर हो जाए, दैनिक राशिफल

0
Horoscope 22nd March

मेष राशि

Horoscope 15th February

Horoscope 15th February : मेष राशि के लोगों के लिए आज के दिन प्रेम जीवन में नई शुरुआत होगी और रिश्ते भी मजबूत होंगे। आपकी आज समाज में अच्छी खासी पहचान बनेगी। अपने धैर्य और प्रतिभा से आप अपने शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे।

आज आपके कारोबार में सुधार होगा। आपको अच्छा खासा व्यावसायिक लाभ मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार की संभावना है। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन प्रसन्न होगा।

भाग्य:- 76 प्रतिशत

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

Horoscope 15th February

Horoscope 15th February : वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन नई चीजें सीखने में सफलता दिलाने वाला रहेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बात को साबित करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। आर्थिक मामलों के बारे में अधिक सोचने की जरूरत होगी।

भाग्‍य:- 75 प्रतिशत 

उपाय:- सोमवार का व्रत रखें और शिवलिंग की पूजा करें।

मिथुन राशि

Horoscope 15th February

Horoscope 15th February : मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार में थोड़ा बदलाव वाला रह सकता है। आज आपकी मुलाकात धार्मिक गतिविधियों वाले लोगों से होगी। उनसे मुलाकात के बाद आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक और सकारात्मक बदलाव लाएगा। आज के दिन आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज काम का बोझ अधिक रहने के कारण आप शारीरिक और मानसिक तौर पर थकान महसूस करेंगे।

भाग्य:- 90 प्रतिशत 

उपाय:- सोमवार को शिव परिवार की पूजा करें।

कर्क राशि

Horoscope 15th February

Horoscope 15th February : कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के करियर में प्रगति मिलने के कारण थोड़ा प्रसन्न रहेंगे। आज आपको व्यापार में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज आपकी कड़ी मेहनत के कारण मनोकामनाएं पूरी होगी।

आज आप अपने अधिकतर काम घर से ही करना शुरू कर देंगे। आपको रोजगार के क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज की गई छोटी यात्राएं आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

भाग्य:- 81 प्रतिशत

उपाय:- शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाएं।

सिंह राशि

Horoscope 15th February

Horoscope 15th February : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सपनों को साकार करने वाला रहेगा। बस आपको थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आज आपको धन लाभ हो सकता है। दरअसल आज अपने पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है।

जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन ख़र्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। आज आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखने की जरूरत है। गर्म और ठंडे मौसम के कारण गले में परेशानी होगी। छात्रों को उनकी प्रतिस्पर्धा से संबंधित परीक्षा में उचित परिणाम मिलेगा।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें और पांच दीपक जलाएं।

कन्या राशि

Horoscope 15th February

Horoscope 15th February : कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मनोबल बढ़ाने वाला रहेगा। आज आपको अपने पार्टनर का सहयोग मिलने से आपका मनोबल बना रहेगा। आपको सलाह है कि जल्दबाजी में कोई काम न करें शांति से काम पूरा करने का प्रयास करें।

दिन आपके लिए मानसिक रूप से काफी संतोषजनक रहेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास और बहुत ही करीबी लोगों से होगी जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी। आपको सलाह है कि आज ज्यादा सोच विचार करने में समय बर्बाद न करें।

भाग्‍य:- 60 प्रतिशत

उपाय:- माता पिता का आशीर्वाद लें।

तुला राशि

Horoscope 15th February

Horoscope 15th February : तुला राशि के लोगों के आज रुके हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। इतना ही नहीं आपको नए और अच्छे मित्र भी मिल सकते हैं। कारोबार में फिलहाल ज्यादा सुधार की जरूरत नहीं है। आज आपकी रुचि धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में बढ़ेगी। वैसे वैसे ही आपके विचार भी सकारात्मक होते जाएंगे। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। लेकिन, अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल ही लेंगे।

भाग्‍य:- 85 प्रतिशत 

उपाय:- गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशि

Horoscope 15th February

Horoscope 15th February : वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज धन के योग बन रहे हैं। आपको सलाह है कि आज दूसरों की सलाह लेने की जगह अपने मन की आवाज़ सुने और इस पर अमल करें। इतना ही नहीं आज आपको अपने गुरु के सहयोग से अच्छा खासा लाभ मिलेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए काफी उत्साहवर्धक रहेगा।

भाग्य:- 82 प्रतिशत 

उपाय:- माता लक्ष्मी की पूजा करें।

धनु राशि

Horoscope 15th February

आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए थोड़ी राहत दिलाने वाला रहेगा। आज आपको कमजोरी के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। आज का दिन आपका अधिकांश समय रोजमर्रा के कामों में बीतेगा। अगर आपको कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो आज उसपर काम करें।

भाग्य:- 72 प्रतिशत

उपाय:- गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

मकर राशि

Horoscope 15th February

आज मकर राशि के लोगों को अपने व्यापार में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको उधार दिया हुआ पैसा और कहीं अटका पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है। लोगों से बातचीत करके आप अपना काम अच्छे से निपटाने में सफल रहेंगे। आज आपको कोई नई जानकारी मिल सकती है।

भाग्‍य:- 84 प्रतिशत

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

Horoscope 15th February

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज पारिवारिक माहौल सकारात्मक बना रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा के किसी कार्य में अच्छी खासी सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इस समय वर्तमान ग्रह स्थिति आपको जबरदस्त शक्ति दे रही है। बिजनस में आप अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसका उपयोग करें।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- सरस्वती की पूजा करें।

मीन राशि

Horoscope 15th February

मीन राशि के लोगों आज आप अपने घर की साज सजावट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। छात्रों को फिलहाल, अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके अच्छे व्यक्तित्व के कारण दूसरे आपके साथ संबंध बनाने चाहेंगे। घर परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

भाग्य:- 72 प्रतिशत 

उपाय:- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

 

यह भी पढ़े:- जानिए आपका दैनिक राशिफल, भाग्य प्रतिशत और सटीक उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *