May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए आपका दैनिक राशिफल, भाग्य प्रतिशत और सटीक उपाय

0
Horoscope 22nd April

मेष राशि

Horoscope 13th February

Horoscope 14th February : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन हर मामले में संभलकर चलने वाला है। आज आपको ऑफिस में विवाद के साथ-साथ बॉस की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है और आपके ऊपर किसी की भड़ास निकल सकती है। आज कोई नया कार्य आरंभ न करें तो अच्‍छा होगा। सफलता मिलने में संदेह है। आज आपके लिए अधिक मेहनत का दिन है। छोटे-छोटे काम भी जो पूरे होने वाले थे, फिर से उलझ सकते हैं।

भाग्य:- 80 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल रंग की मिठाई का दान दें।

वृषभ राशि

Horoscope 13th February

Horoscope 14th February : वृषभ राशि वालों के लिए आज सलाह है कि भाषा की विनम्रत को बनाएं रखें और किसी के साथ बहस और विवाद में न पड़ें। आज के दिन व्‍यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नया कर सकते हैं और इसमें आपको लाभ होने की उम्‍मीद है। धन का लेन-देन सोच-समझकर करें और कोई भी काम अपना बजट देखकर ही आरंभ करें। काम धंधे को आगे बढ़ाने के लिए कुछ निवेश करने के बारे में भी सोच सकते हैं।

भाग्य:- 90 प्रतिशत

उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और गरीबों को सफेद अनाज का दान दें।

मिथुन राशि

Horoscope 13th February

Horoscope 14th February : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार के मामले में तेजी को दर्शाने वाला रहेगा और आज दोपहर के बार आपका कोई बहुत दिनों से रुका कोई कार्य संपन्‍न हो सकता है। आज घर में किसी की बीमारी को लेकर आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। कार्यक्षेत्र पर आज कोई भी जरूरी कार्य करने के लिए आपको दोपहर के बाद में ही कुछ नया करना चाहिए। दोपहर के बाद में काम धंधे से संबंधित कार्यों में तेजी आएगी और आप सभी जरूरी कामों को निपटा डालेंगे।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- नारायण कवच का पाठ करें और दही और चीनी का भगवान को भोग लगाएं।

कर्क राशि

Horoscope 13th February

Horoscope 14th February : कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा और आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सामान्‍य रूप से शुभ फल देने वाला रहेगा। छोटी-मोटी बातों को छोड़ दें तो आज हर कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएगा। कार्यक्षेत्र पर थोड़ी माथापच्ची करनी पड़ सकती है परंतु धन लाभ के प्रयास अवश्य सफल होंगे। पैतृक संपत्ति से आकस्मिक लाभ होगा।

भाग्य:- 75 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ खाकर घर से बाहर कदम रखें।

सिंह राशि

Horoscope 13th February

Horoscope 14th February : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। संभव है आज पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम फंसा का फंसा रह जाए। आज मेहनत करने के बाद भी कम मात्रा में सफलता मिलने से निराशा हो सकता है। आज अकस्‍मात किसी की हालत बिगड़ने की वजह से आपको पैसे खर्च करने के साथ ही दौड़भाग भी करनी पड़ सकती है। किसी अनहोनी की चिंता से मन व्याकुल रहेगा।

भाग्य:- 87 प्रतिशत

उपाय:- आज आपको गाय को गुड़ और चने की दाल खिलानी चाहिए और हरा चारा भी डालना चाहिए।

कन्या राशि

Horoscope 13th February

Horoscope 14th February : ऑफिस या बिजनेस में नई पहल करने का समय है। आप अपने काम में नए प्रयोग करने में सफल हो सकते हैं। आपके लिए दिन ठीक है। आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। पार्टनर को भी फायदा होगा।

भाग्य:- 89 प्रतिशत

उपाय:- गौ सेवा करे 

तुला राशि

Horoscope 13th February

Horoscope 14th February : आज का दिन आप में से कुछ लोगों के लिए व्यस्तता भरा हो सकता है। कार्यस्थल पर चीजें अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगी, लेकिन आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यवसायियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा और आप प्रभावशाली लोगों के साथ कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित करेंगे।

भाग्य:- 70 प्रतिशत

उपाय:- योग प्राणायाम करें 

वृश्चिक राशि

Horoscope 14th February

Horoscope 14th February : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन हर मामले में अनुकूल परिणाम देने वाला है। आपको शुभ फल और समाचारों की प्राप्ति होगी और दिन भर प्रसन्नचित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन बेहतर रहेगा। नौकरी और व्‍यापार दोनों ही मामलों में उम्‍मीद के अनुरूप सफलता प्राप्‍त होगी। आर्थिक लाभ की संभावनाएं प्रबल रहेंगी। आज आप हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे।

भाग्य:- 82 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें और किसी से अपशब्‍द न बोलें।

धनु राशि

Horoscope 14th February

Horoscope 14th February : धनु राशि के लोगों को आज विवादों में पड़ने की बजाए अपने काम पर ध्‍यान देना चाहिए। आपको व्‍यापारिक कार्यों को पूरा करने के लिए थोड़ी सी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारिक कार्यों में आज का दिन अधिक परिश्रम की स्थिति को दर्शाने वाला रहेगा। डॉक्टर्स एवं हॉस्पिटल स्टाफ से जुड़े लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक होगा। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी और दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी।

भाग्य:- 67 प्रतिशत

उपाय:- आज आपको स्‍टील की कटोरी में सरसों का तेल डालकर उसमें अपना चेहरा देखकर दान कर देना चाहिए।

मकर राशि

Horoscope 14th February

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर मामले में सुखद रहेगा और आपको भाग्‍य का भरपूर साथ प्राप्‍त होगा। आज का दिन आपकी आशा से अधिक शुभ रहने से आप लोग खुश रहेंगे और आज आपसे जुड़े लोग चाहे ऑफिस हो या घर सब जगह खुश रहेंगे। कुछ लोग बिजनस को आगे बढ़ाने के लिए लोन लेने के बारे में भी सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निवेश को बढ़ाने के लिए किसी बैंक से बात आगे बढ़ सकती है।

भाग्य:- 90 प्रतिशत

उपाय:- पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीया जलाएं प्रणाम करें।

कुंभ राशि

Horoscope 14th February

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज दिन अनुकूल रहेगा और आज शांति से अपने सभी जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे। संभव है कि आज किसी दूसरे की गलती का ख‍ामियाजा आपको भी भुगतना पड़ सकता है। काम धंधे से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जो लोग लोहे की चीजों का काम करते हैं उन्‍हें आज कुछ भी नया नहीं मंगवाना चाहिए।

भाग्य:- 75 प्रतिशत

उपाय:- जब भी समय मिले हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें और जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाएं।

मीन राशि

Horoscope 14th February

मीन राशि के वे लोग जो कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन लाभ वाला हो सकता है। आपको कुछ ऑर्डर मिलने से बात बन सकती है। वहीं आज आपकी क्रि‍एटिविटी की प्रशंसा होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। व्यापारिक कार्यों में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होने से आपके उत्‍साह में वृद्धि होगी और आप आगे बढ़कर काम अपने हाथ में लेंगे।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ करें और पीले कपड़े पहनकर काम पर जाएं।

 

यह भी पढ़े:- सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, कुंभ में हुआ सूर्य का प्रवेश, किस राशि पर पड़ेगा असर, जानिए दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *