May 13, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Joseph Robinette Biden: गलत बयानबाजी के साथ घिरे जो बाइडेन, भारत को बताया ‘जेनोफोबिक’ देश’

0
Joe Barden and India

Joe Barden and India

Joseph Robinette Biden: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत के खिलाफ गलत बोला है। जो बाइडेन ने भारत को जेनोफोबिक कह कर बुलाया है। जेनोफोबिक का मतलब होता है जो बाहरी लोगों से नफरत करते हैं। समझा जाए तो बाइडेन के कहने का सीधा मतलब है कि भारत ऐसा देश है जो दूसरे देशों से नफरत करता है। बाइडेन ने जेनोफोबिक शब्द का प्रयोग सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि भारत के आलावा और भी अन्य देश हैं जिसके लिए भी अमेरीका न इसी शब्द का इस्तमाल किया है जैसै रूस, चीन और जापान को भी जेनोफोबिक देश कहा है। बाइडेन के इस बयान बाइडेन के इस बयान की हर जगह निंदा की जा रही है।

Also Read: Delhi News: दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी निलंबित, आयोग कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं कर सकता

माइग्रेशन अमेरिकी के लिए अच्छा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को ऐसा लगता है कि माइग्रेशन अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा रहा है, लेकिन यह देश जेनोफोबिया की भावना की वजह से माइग्रेशन के नाम से डरते हैं। अमेरिका में नवंबर 2024 को राष्ट्रपति चुनाव होंगे। बाइडेन चुनाव रैलियों को संबोधित करने में लगे हैं। बुधवार 1 मई को बाइडेन एशियाई के साथ-साथ दूसरे गैर अमेरिकी मूलक के लोगों को भी संबोधित कर रहे थे। इस रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने अप्रवासियों का मुद्दा उठाया।

देश प्रवासियों को बोझ समझते हैं

बाइडेन ने कहा कि ”हमारी अर्थव्यवस्था के बढ़ने का एक कारण आप जैसे अनेक लोग हैं।  हम अप्रवासियों का स्वागत करते हैं, लेकिन कई देश प्रवासियों को बोझ समझते हैं। आज चीन आर्थिक रूप से इतनी बुरी तरह क्यों रुक रहा है, जापान को परेशानी क्यों हो रही है, रूस को क्यों दिक्कत है, भारत क्यों नहीं बढ़ रहा है, क्योंकि वे जेनोफोबिक हैं. वे अप्रवासियों को नहीं चाहते, लेकिन सच ये है कि आप्रवासी ही हमें मजबूत बनाते हैं”।

अमेरिका में चुनावअर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा 

इस साल नवंबर में होने वाले चुनाव से पहले माइग्रेशन एक बड़ा मुद्दा बना रिपब्लिक पार्टी भी इसको उठा रही है। बाइडेन भी इस पर बात कर रहे हैं। बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप की अप्रवासी विरोधी बयानबाजी की भी निंदा करते हुए कहा कि बाइडेन का कहना है कि प्रवासी परेशानी का सबब नहीं,  हमारी अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं।

Also Read: Lok Sabha Elections 2024: ”उनकी ही भाषा में जवाब देने बनारस आ रहा हुं”, वाराणसी से PM मोदी को टक्कर देंगे कॉमेडियन श्याम रंगीला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *