May 10, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

7.6 तीव्रता से हिली जापान की धरती, पक्षियों ने दिए थे भूकंप के संकेत

0
JAPAN- Earthquake

JAPAN- Earthquake

Japan News: Mid जापान के पश्चिमी तट पर इशिकावा प्रांत के नोटो प्रायद्वीप के पास सोमवार यानी 1 जनवरी को स्थानीय समयानुसार शाम 4:10 बजे 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके चलते कई घर ढह गए, कई जगह सड़कें टूट गईं और तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

हालांकि, अब ‘बड़ी सुनामी चेतावनी’ को डाउनग्रेड करके ‘सुनामी चेतावनी’ कर दिया गया है। लेकिन निवासियों को अभी भी घरों को खाली रखने के लिए कहा गया है क्योंकि सुनामी अब भी दर्ज की जा रही है।

लोगों को ऊंची जगहों पर जाने को कहा 

आपको बता दें कि जापान सागर के करीब रहने वाले हजारों लोगों को ऊंची जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।  भूकंप के कारण पैदा हुए हालात को लेकर लोग मुसीबत में हैं और काफी डरे हुए हैं। वही, स्थानीय समयानुसार शाम को लगभग चार बजे के बाद से मध्य जापान में दर्जनों छोटे भूकंप आए हैं और इसके बाद और भी भूकंप आने की संभावना है।

गौरतलब है कि भूकंप का केंद्र इशिकावा के नोटो क्षेत्र में वाजिमा east-northeast में 30 किलोमीटर दूर 37.5 डिग्री north latitude और 137.2 डिग्री east longitute पर था।  इस क्षेत्र में बड़े भूकंप आने का खतरा रहता है. लेकिन मौसम एजेंसी के मुताबिक इसकी गहराई बहुत कम थी।

दो लोगों के मारे जाने की आशंका 

जापान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि नोटो प्रायद्वीप पर नानाओ में दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। होन्शू द्वीप के तटीय क्षेत्र इशिकावा प्रांत के वाजिमा में ढही इमारतों में कम से कम छह अन्य लोगों के भी फंसे होने की बात कही गई है। वही, भूकंप के बाद शहर में बड़े पैमाने पर आग भी लग गई, जबकि कई अन्य नगर पालिकाओं में मकान ढहने की खबर है।

सौ मीटर हिस्सा भूस्खलन से टूट

Also Read: आपस में टकराए दो पैसेंजर विमान, विमान में भयानक आग, 379 लोग थे सवार

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, टोयामा और कनाजावा शहरों के बीच मुख्य एक्सप्रेसवे का कई सौ मीटर हिस्सा भूस्खलन से टूट गया है। नोटो प्रायद्वीप अब बाकी प्रांत से काफी हद तक कट गया है।

मौतें कम हैं लेकिन उनका आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बता दे कि हजारों लोग अब शून्य से नीचे तापमान में बाहर रात बिता रहे हैं और अपने घरों में वापस जाने से डर रहे हैं क्योंकि लगातार झटके आ रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि सुनामी का बड़ा खतरा अब कम हो गया है क्योंकि शुरुआती भूकंप के बाद समय के साथ जोखिम कम हो जाता है।

दो से तीन दिनों में भूकंपों आने की दी चेतावनी 

आपको बता दे कि पिछले कुछ घंटों से मध्य जापान में भूकंप के झटके लगातार आ रहे थे। स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे के बाद से लगभग 60 घटनाएं हो चुकी हैं, जब नोटो क्षेत्र में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

इसके बाद आए भूकंपों की तीव्रता 3 से 6.1 तक रही।  सबसे हालिया झटके स्थानीय समयानुसार 23:02 बजे दर्ज किए गए, जिनकी तीव्रता 4.6 बताई गई। वही, जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने अगले हफ्ते, खासकर अगले दो से तीन दिनों में संभावित गंभीर भूकंपों की चेतावनी दी है।

Japan-earthquake
Japan-earthquake

पंछियों ने दी भूकंप की चेतावनी 

लेकिन इन सब के बीच इशिकावा का एक और वीडियो है जो की भूकंप आने के कुछ घंटो पहले का बताया जा रहा है। इस वीडियो में पंछियों के behaviour में बदलाव देखा जा सकता है, ऐसा कहा जा सकता है कि ये भूकंप से पहले की बेचैनी थी जो पक्षियों में देखी गई।

वो झुंड बना कर एक जगह से दूसरे जगह उड़ रहे है, साथ मिल कर जोर जोर से चहक रहे है। दरअसल, पशु पक्षी धरती से उठने वाली तरंगों और सूक्ष्म हलचल को महसूस कर लेते हैं। जिसके बाद ये सतर्क हो जाते हैं। एक रिपोर्ट की माने तो इन जीव जंतु को सिर्फ भूकंप ही नहीं, सुनामी व ज्वालामुखी के फटने का आभास पहले ही हो जाता है। इनमें कुत्ता, बिल्ली, मछली, सांप, मेंढक आदि शामिल हैं।

 

Also Read: बाबा नीम करोली से जुड़े अनसुने फैक्ट्स, कौन हैं वो माता जिन्हें मिलीं बाबा की शक्तियां?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *