May 13, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जैकी श्रॉफ ने राम मंदिर सफाई अभियान में लिया हिस्सा, फैंस कर रहे सादगी की तारीफ

0
amruta-jackie

amruta-jackie

Jackie Shroff: बॉलीवुड के बिड़ू यानी जैकी श्रॉफ वो मशहूर अभिनेता हैं। जो अपनी एक्टिंग के लिए लोगों के दिलों में तो राज करते ही हैं साथ ही अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं आज कल सोशल मीडिया पर जैकी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जैकी श्रॉफ मंदिर की सीढ़ियां साफ करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं।

जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं जग्गू दादा

Also Read: Indian Economy: दुनिया में बजेगा भारत का डंका , ‘5 नहीं 10 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा भारत’

बता दें कि 66 साल के जैकी श्रॉफ ने सबसे पुराने राम मंदिर के सफाई अभियान में हिस्सा लिया है। ये मंदिर अयोध्या नहीं बल्कि मुंबई का है। पिछले दिनों जैकी को मुंबई के सबसे पुराने मंदिर में स्पॉट किया गया था। जहां उन्हें पुराने राम मंदिर के बाहर और मंदिर की सीढ़ियां साफ करते देखा गया। जग्गू दादा हाथ में ग्लव्स पहनकर झाडू और पोंछा लिए सफाई करने में जुटे रहे। उनके पीछे खड़े लोग जैकी को देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं। साफ-सफाई के बाद उन्होंने पेड़ों में पानी भी डाला। भगवान के प्रति एक्टर की आस्था और लगाव देख फैंस उनकी सादगी की तारीफ कर उन्हें जमीन से जुड़ा बता रहे हैं।

ram mandir

 

shrfoff

यूजर्स ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट किए हैं, एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘’जो इंसान जीरो से हीरो बना हो वो अपनी अहमियत जानता है।‘’ दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘’कैमरे से अलग भी ये बहुत ही नरम स्वभाव के हैं।‘’ तीसरे यूजर ने लिखा कि ‘’मेहनती इंसान।‘’एक और अन्य यूजर ने लिखा कि ‘’बहुत शानदार।‘’ एक और यूजर ने इस पर लिखा कि ‘’ये बहुत ही काइंड है।‘’

दिल से हैं सोशल वर्कर

फिल्मों के अलावा जैकी श्रॉफ सोशल वर्क भी करते हैं। उन्होंने कई जरुरतमंद बच्चों के इलाज और एजुकेशन के लिए फंड दिया है। उनका एक ऑर्गैनिक फार्म भी है, जहां वो ऑर्गेनिक पेड़-पौधे और जड़ी-बूटियां उगाते हैं।

 

Also Read: Bigg Boss 17: करण जौहर ने लगाई विकी जैन की क्लास, अनबन के बाद अंकिता ने कहा सॉरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *