May 13, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

हिमाचल में मानसून ने मचाई तबाही, सुजानपुर में बादल फटने से मची हाहाकार

0
Himachal Flash Flood

Himachal Flash Flood : कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके कारण कई राज्यों में बारिश हो रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई पर्यटन स्थलों और मंदिरों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियां और नाले उफान पर हैं। हिमाचल प्रदेश के बागी और मंडी समेत कई इलाकों में लगातार बारिश और बादल फटने से बाढ़ (Himachal Flash Flood) आ गई है।

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद

Himachal Flash Flood

मंडी में पिछले 24 घंटों में बारिश और बाढ़ (Himachal Flash Flood) के कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। अचानक बाढ़ आने से कई वाहन बह गए हैं। मंडी से होकर बहने वाली ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। मंडी जिले में बादल फट गया है। बादल फटने के बाद की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों से पता चलता है कि वहां का मंजर कितना डरावना है। बारिश से पूरा मंडी शहर पानी-पानी हो गया है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

6 लोगों की हो चुकी है मौत

Himachal Flash Flood

कहा जा रहा है कि राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 10 लोग घायल हैं। वहीं 1 दर्जन से ज्यादा गाड़ियां बाढ़ (Himachal Flash Flood) में बह गई हैं। 300 से ज्यादा जानवरों की मौत हो चुकी है। 100 से ज्यादा सड़कें बाढ़ से टूट गई हैं, 2 नेशनल हाईवे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

वहीं, हनोगी माता मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ के कारण कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे और हाईवे के ऑप्शनल रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। खबरों की मानें तो पंडोह-मंडी नेशनल हाईवे पर चारमील से सातमील के बीच कई जगह भूस्खलन हुआ है जिसके कारण बहुत से रास्ते प्रभावित हुए हैं। नेशनल हाईवे भी बंद है।

यह भी पढ़ें : Wrestlers Protest : सड़कों पर खत्म हुआ पहलवानों का दंगल, अदालत में लड़ेंगे न्याय की लड़ाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *