May 10, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

उत्तर भारत के बाद अब इस राज्य को प्रधानमंंत्री ने दी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पहली बार दो राज्य को जोडे़गी ये ट्रेन

0

Vande Bharat Train: उत्तर भारत के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पूर्वोत्तर राज्य को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने असम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत (Vande Bharat Train) को हरी झंडी दिखाई। ये वंदे भारत ट्रेन असम को पश्चिम बंगाल से जोडे़गी। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव के साथ असम के मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।

पूरे नॉर्थ ईस्ट को एक साथ तीने बड़े कामों की सौगात

प्रधानमंत्री ने ट्रेन (Vande Bharat Train) को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि आज असम सहित पूरे पूरे नॉर्थ ईस्ट की रेल कनेक्टिविटी के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज कनेक्टिविटी से जुड़े तीन काम एक साथ हो रहे हैं जिनमें पहली मेड इन इंडिया वंदे भारत एक्सप्रेस, दूसरा असम मेघालय के लगभग सवा चार सौ किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर बिजलीकरण का काम और तीसरा लामडिंग में नवनिर्मित डेमो मेमो शे़ड का भी आज लोकार्पण हुआ है।

उन्होंने कहा कि गुवाहटी से जलपाई गुड़ी तक चलने वाली ये ट्रेन असम और बंगाल के बीच वर्षों पुराने संबंधों को और मजबूत करेगी।

हमारी सरकार ने गरीब कल्याण को दी प्राथमिकता- पीएम

उन्होंने देश के नए संसद भवन (New parliament House) के उद्घाटन का जिक्र करते हुए कहा कि कल ही देश को आजाद भारत का भव्य आधुनिक संसद मिली है। ये संसद भारत के हजारों वर्षों पुराने लोकतांत्रिक इतिहास को हमारे समृद्ध लोकतांत्रिक भविष्य से जोड़ने वाली है। हमारी सरकार के आने के बाद सबसे ज्यादा गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी गई है और बीते 9 साल भारत के लिए अभूतरपूर्व उपलब्धियों और नए भारत के निर्माण के रहे हैं।

नॉर्थ ईस्ट ने उठाया था बड़ा नुकसान

Vande Bharat Train

उन्होंने कहा कि हमारी ही सरकार में  गरीबों के घर से लेकर महिलाओं के लिए टॉयलेट तक, पानी की पाइपलाइन से लेकर बिजली कनेक्शन तक, गैस पाइपलाइन से लेकर एम्स मेडिकल कॉलेज तक, रोड, रेल, जलमार्ग, पोर्ट, एयरपोर्ट, मोबाइल कनेक्टिविटी, हमने हर क्षेत्र में पूरी शक्ति से काम किया।

उन्होंने आगे कहा, अपने अतीत की नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए कुछ लोग कहते हैं कि पहले भी तो नॉर्थ ईस्ट में बहुत काम हुआ था। इन लोगों ने नॉर्थ ईस्ट के लोगों को मूल सुविधाओं के लिए भी दशकों तक इंतजार करवाया। इस अक्षम्य अपराध का बहुत बड़ा नुकसान नॉर्थ ईस्ट ने उठाया है।

वोकल फॉर लोकल ने इसे बल दिया-पीएम

आज भारतीय रेल गति के साथ दिलों को जोड़ने, समाज को जोड़ने और लोगों को अवसरों से जोड़ने का भी माध्यम बन रही है।वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत नॉर्थ ईस्ट के रेलवे स्टेशनों पर स्टॉल बनाए गए हैं। ये ‘वोकल फॉर लोकल’ को बल दे रहे हैं। इससे हमारे स्थानीय कारीगर, कलाकार, शिल्पकार जैसे साथियों को नया बाज़ार मिला है।

पहले लुक ईस्ट होता था आज एक्ट ईस्ट है- रेल मंत्री

Vande Bharat Train

प्रधानमंत्री द्वारा हरी झड़ी दिखाए जाने के बाद रेल मंत्री ने कहा कि पूर्वाेत्तर के लिए ये खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train) को हरी झंड़ी दिखाई। उन्होंने कहा कि पहले लुक ईस्ट होता था पर आज एक्ट ईस्ट है। उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले तक नॉर्थ ईस्ट के बारे में केवल ‘लुक ईस्ट’ की पॉलिसी होती थी। पीएम मोदी ने आकर उसको बदला और ‘एक्ट ईस्ट’ की पॉलिसी लेकर आए।

हमारे लिए गौरव के क्षण- हेमंत बिस्वा सरमा

Vande Bharat Train

प्रधानमंत्री द्वारा ट्रेन (Vande Bharat Train) की सौगात के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ये हमारे लिए गौरव का क्षण है यह ट्रेन पहली बार पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ेगी। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद देते हैं।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, कांग्रेस ने BJP से आए नेताओं को नहीं बनाया मंत्री, देखें लिस्ट..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *