May 4, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे CSK का यह स्टार खिलाड़ी, जानें कौन है दुल्हनिया?

0
Ruturaj Gaikwad

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ओपनर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरों की मानें तो ऋतुराज इसी साल जून के पहले हफ्ते में शादी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि ऋतुराज और उनकी होने वाली पत्नी लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं।

रुतुराज (Ruturaj Gaikwad) की होने वाली पत्नी का नाम उत्कर्षा अमर पवार (Utkarsha Pawar) है और वो भी एक क्रिकेटर हैं। उत्कर्षा महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं और एक तेज गेंदबाज हैं। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1998 में पुणे महाराष्ट्र के हुआ था।

किसी को नहीं थी रिश्ते की भनक

Ruturaj Gaikwad

बता दें कि रुतुराज (Ruturaj Gaikwad) का नाम पहले भी कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। रुतुराज गायकवाड़ की कई एक्ट्रेस के साथ लिंक अप की खबरें आ चुकी हैं। मई 2021 में मराठी एक्ट्रेस अभिनेत्री सयाली संजीव के साथ उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर हुई बातचीत के बाद दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी लेकिन किसी तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं मिली थी। वहीं ऋतुराज उत्कर्षा पवार के साथ रिलेशन में हैं इस बात की भनक किसी को नहीं लग सकी।

IPL 2023 में शानदार रहा है प्रदर्शन

Ruturaj Gaikwad

बता दें कि रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) IPL में महेंद्र सिंह धोनी की टीम CSK के खिलाड़ी हैं।  उन्होंने लीग के 16वें सीजन में अबतक 15 मैच खेले हैं। इनमें से उन्होंने 564 रन बनाए हैं जिनमें उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से इंग्लैंड के ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था

लेकिन ऋतुराज ने बीसीसीआई को ये जानकारी दी है कि वो 3 और 4 जून को शादी करने जा रहे हैं जिसके कारण वे 4 जून के बाद ही टीम से जुड़ सकते हैं. लेकिन, कोच राहुल द्रविड़ ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर खिलाड़ी की मांग की जिसके बाद यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड भेजा गया।

यह भी पढ़ें : IPL 2023 Final : रिजर्व डे के दिन भी बारिश में धुलेगा मैच?, जानिए क्या कहते हैं मौसम के जानकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *