May 16, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

पहले पकड़े हाथ फिर चेहरे पर लगाया केक, धोनी ने कुछ इस तरह बनाया अपने फैन का बर्थडे

0
Dhoni fan

Dhoni fan

Ms Dhoni: क्रिकेटर एमएस धोनी एक ऐसे इकलौते क्रिकेटर है जो काफी शांत मिजाज के है। वो हमेशा अपने पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते है। वहीं, धोनी को हमने अक्सर युवा खिलाड़ियों को मैदान में समझाते हुए देखा है। इस बात का जिक्र कई बार युवा क्रिकेटर भी कर चुके हैं कि उनकी सफलता में माही भाई का महत्वपूर्ण योगदान है। अब धोनी खिलाड़ियों का करियर संवारते-संवारते अपने फैंस का दिन भी बनाने लगे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर धोनी ने ऐसा क्या काम कर दिया जिससे किसी फैन का दिन बन गया, तो सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने एक फैन को सरप्राइज देने के लिए उसके बर्थडे पर पहुंच गए। उस फैन के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि उसके जन्मदिन पर खुद धोनी वहां उपस्थित हों।

 

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में माही को अपने फैंस के साथ एक दोस्त की तरह व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। उस वीडियो में धोनी पहले अपने फैन के हाथों से केक खाते है फिर उनके हाथ पकड़ कर उनके चेहरे पर केक लगवाते है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बजाज सुमित कुमार नाम के व्यक्ति ने शेयर किया है और शेयर करते हुए बजाज ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे भाई।’

 

Also Read: एक ऐसा हिस्ट्रीशीटर जो 19 साल से कर रहा UP Police में नौकरी, नहीं लगी भनक

 

सोशल मीडिया पर माही के वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक क्रिकेट प्रेमी ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘यार माही भाई दिल जीत लिया।’ वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘लव यू माही सर।’

 

जैसा कि हर फैन की हमेशा चाहत होती है कि वो धोनी को मैदान में शिरकत करते हुए देखें। अगर आपका भी माही को खेलते हुए देखने का सपना है तो वो आईपीएल के अपकमिंग सीजन में शिरकत करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, आईपीएल 2024 के बाद वो 2025 में खेलेंगे या नहीं इस बात की पुष्टि अबतक नहीं हो पाई है।

 

Also Read:Medical council के लोगो में हुआ बदलाव, भगवान धनवंतरी का फोटो देख मचा हड़कंप?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *