May 12, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Ayodhya Deepotsav 2023: इस दिवाली अयोध्या में रचेगा इतिहास, 50 से ज्यादा देश होंगे शामिल

0
Ayodhya Deeputsav

Ayodhya Deeputsav

Diwali: दीपावली के अवसर पर अयोध्या न सजे ऐसा तो हो नहीं सकता। श्रीराम अपने चौदह साल के वनवास के बाद अयोध्या पहुंचे थे तब से अब तक अयोध्या की दिवाली की अपनी अलग ही पहचान है। हालांकि सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे देश में दिवाली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन अयोध्या में दिवाली पर अलग ही धूम और खूबसूरती नजर आती है। आज रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस दीपोत्सव के तहत राम की पैड़ी पर 21 लाख दीये जलाकर एक नया कीर्तीमान स्थापित किया जाएगा। राम की पैड़ी के अलावा कई अन्य जगहों पर भी 7 लाख से ज्यादा दीये जलाए जाएंगे, जिसके बाद एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा।

ये लोग बनेंगे गवाह

बता दें कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद से ही हर साल छोटी दिवाली पर दीपोत्सव(Deepotsav) मनाया जाता है। यह परंपरा साल 2017 से शुरू की गई है। इस साल भी इस त्योहार को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और कैबिनेट के अन्य सदस्य शामिल होंगे। इनके अलावा इस दीपोत्सव में 50 से ज्यादा देशों के राजनयिक भी इस एतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

बता दें कि अयोध्या में दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav) से पहले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। सुबह सबसे पहले श्री राम-सीता और लक्ष्मण जी के स्वरूपो का प्रतीक पुष्पक विमान द्वार अवतरण और भरत मिलाप किया गया। इसके बाद भगवान राम के जीवन दर्शन पर शोभायात्रा एवं झांकी निकाली गई। इसके बाद श्री राम व जानकी माता का वन्दन, अभिनन्दन और श्री राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया गया। वहीं शाम के समय वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सरयू जी की आरती होगी और रामायण पर आधारित 3डी होलोग्राफिक शो का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो, म्यूजिकल शो दिखाया जाएगा। इन सब कार्यक्रमों के बाद सरयू तट पर आतिशबाजी होगी।

Also Read: मौसम ने दिया DELHI-NCR वालों को दिवाली का गिफ्ट, बारिश ने दी प्रदूषण से राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *