May 11, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

शहनाज़ के अलावा इन एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है सिद्धार्थ शुक्ला का नाम

0
Sidharth Shukla

Sidharth Shukla

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla), टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने सितारों में से एक रहे हैं। उन्होंने ‘बालिका वधु’, ‘दिल से दिल तक’ और ‘उतरन’ जैसे सीरियल्स में काम किया था। उन्होंने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी अपने एक्टिंग से लोगों की दिलों में जगह बनाई। वो (Varun Dhawan) की ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं एक्टर ‘बिग बॉस’ सीजन 13 के भी विनर रह चुके हैं। जहां उनके और शहनाज गिल के प्यार के चर्चे खूब रहे। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों और फैंस को खूब पसंद आई। ये जोड़ी उस सीजन पॉपुलर जोड़ी रही थी। ऐसे में आज सिद्धार्थ की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर आपको उनके पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ बाते बताते है। जी हां, उनका नाम एक नहीं बल्कि कई एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ चुका है। इसमें से एक काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी भी है।

रश्मि देसाई के साथ चर्चा में रहे

Also Read: ‘ब्रह्मास्त्र 2′ में रणवीर सिंह निभाएंगे अहम रोल, बॉक्स ऑफिस पर रहेगी सुपरहिट?

गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच अफेयर की चर्चा खूब रही है। दोनों ने साथ में ‘उतरन’ और ‘दिल से दिल तक’ में साथ काम किया था। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। टीवी सीरियल में काम करने के दौरान ही इनकी नजदीकियों और अफेयर की खबरें खूब रहीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी रिश्ते पर बात नहीं की।

दृष्टि धामी के साथ भी जुड़ा नाम 

वहीं, टीवी सीरियल ‘मधुबाला’, ‘दिल मिल गए’ की एक्ट्रेस दृष्टि धामी का नाम सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जुड़ चुका है। दोनों साथ में ‘झलक दिखला जा-6’ में नजर आए थे। साल 2013 में इस शो के दौरान ही इनकी नजदीकियों की खबरें मीडिया में खूब रही थीं। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया।

फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला से भी जुड़े 

इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला का नाम ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला से जुड़ा। दोनों ‘बिग बॉस 13’ में भी साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वो कई साल पहले सिद्धार्थ के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं। इनका रिश्ता करीब डेढ़ साल तक चला था। हालांकि, अनबन होने के चलते दोनों ने दूरियां बना ली थी। फिर एक्ट्रेस ने पराग त्यागी के साथ शादी कर ली।

अंगूरी भाभी यानी कि शिल्पा शिंदे के साथ रहे ताल्लुकात

वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला का नाम ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम अंगूरी भाभी यानी कि शिल्पा शिंदे के साथ भी जुड़ा। अपने रिश्ते पर एक्ट्रेस खुलासा भी कर चुकी हैं और दिवंगत एक्टर पर मारपीट के गंभीर आरोप तक लगा चुकी हैं। यहां तक कि शिल्पा ने खुलासा किया था कि एक्टर ने उन्हें चलती कार से धक्का देने की धमकी भी दी थी। शिल्पा ने ये भी दावा किया था सिद्धार्थ बेहद पजेसिव थे और उन्होंने कई बार एक्ट्रेस पर हाथ भी उठाया था।

तनिषा मुखर्जी संग जुड़ चुका है नाम 

इतना ही नहीं, सिद्धार्श शुक्ला का नाम काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी तक से जुड़ चुका है। हालांकि, इस रिश्ते पर दोनों ने ही हमेशा चुप्पी साधी रखी थी। लेकिन, दोनों को कई बार साथ में समय बिताते स्पॉट किया गया, जहां से उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं।

सिडनाज का प्रेम आगे नहीं बढ़ा 

वहीं, बात करें शहनाज गिल की तो इस बिग बॉस सीजन 13 के दौरान ही वो सिद्धार्थ शुक्ला पर फिदा हो गई थीं। शो में सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती भी गहरी होती चली गई। दोनों के फैंस को उनकी केमिस्ट्री भी काफी अच्छी लगी और वो इन्हें प्यार से ‘सिडनाज’ कहकर बुलाने लगे। फिर शो खत्म होने के बाद दोनों म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। मगर दोनों का साथ ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला को हार्ट अटैक पड़ा और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज सदमे में चली गई थीं। उन्हें इस गम से उबरने में बहुत समय लगा था। भले ही उन्होंने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा, लेकिन समय-समय पर दोनों हमेशा एक-दूसरे के लिए अपने प्यार और केयर को जाहिर कर देते थे। काफी समय तक इस गम में डूबे रहने के बाद शहनाज ने फिल्मी दुनिया में वापसी की, फेम हासिल की और अब खुद को बिजी रख रही हैं।

 

Also Read: Animal में इंटीमेट सीन करने वाली तृप्ति डिमरी के पेरेंट्स ने कहा,”यह गलत किया तुमने”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *