May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

‘ब्रह्मास्त्र 2′ में रणवीर सिंह निभाएंगे अहम रोल, बॉक्स ऑफिस पर रहेगी सुपरहिट?

0
ranveer-singh,Ranbir Kapoor

ranveer-singh,Ranbir Kapoor

Brahmastra 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टार की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र भाग एक – शिवा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। वहीं इस फिल्म की रिलीज़ के बाद से फैंस इसके सीक्वल का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कई बार ऐसा सुनने को मिला की अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के पार्ट2 में देव की भूमिका रणवीर सिंह निभाएंगें।

ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 के लिए रणवीर सिंह ने हां भी भरी

हालांकि ऑफिशियली किसी के भी नाम को कंफर्म नहीं किया गया था। लेकिन अब एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने ब्रह्मास्त्र के पार्ट 2 में देव के किरदार के लिए हां भी भर दी है।

रणवीर सिंह निभाएंगें रणबीर के पिता का किरदार?

Also Read: Hrithik और Deepika की फिल्म “Fighter” का टीजर हुआ रिलीज, देशभक्ति और एक्शन के साथ रोमांटिक अंदज भी दिखे

खबारों की माने, ”रणवीर सिंह को ब्रह्मास्त्र 2 में एक अहम भूमिका निभाने के लिए चुना है और वह भूमिका रणबीर कपूर के पिता देव की है। उन्हें रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है बल्कि उन्होंने फिल्म के लिए साइन भी कर दिया है। स्क्रिप्टिंग अभी भी प्रोग्रेस में है और फिल्म 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल, अयान मुखर्जी ‘वॉर 2’ में बिजी हैं और रणवीर भी इस साल ‘बैजू बावरा’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इसलिए, ब्रह्मास्त्र 2 कब फ्लोर पर आएगी यह अभी भी क्लियर नहीं है।

‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग कब शुरू करेंगे रणवीर सिंह?

रिपोर्ट के मुताबिक सोर्स ने ये भी कहा,“अगर सब कुछ ठीक रहा, तो रणवीर 2024 के मिड में संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा की शुरुआत करेंगे। वहीं पहले ये कहा गया था कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग 2025 की शुरुआत में शुरू होगी, अब कहा जा रहा है कि डॉन 3 लगभग उसी समय फ्लोर पर जाएगी। ऐसे में रणवीर पहले ‘डॉन 3’ और फिर ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग करेंगे।”

साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म

‘ब्रह्मास्त्र’ की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही थी। फिल्म के वीएफएक्स और सोट्री को काफी सराहना मिली थी। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लीड रोल प्ले किया ता जबकि शाहरुख खान ने फिल्म में कैमियो किया था। ब्रह्मास्त्र 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी जिसने दुनिया भर में 431 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत में ब्रह्मास्त्र ने 269.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

 

Also Read: Vijay Verma को मिला Asian Academy Creative Award, फैंस के साथ ही गर्लफ्रेंड Tamannah Bhatia ने लुटाया प्यार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *