May 13, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया, इन वजहों से 2024 में दौबारा बनेगी भाजपा की सरकार

0
Anurag Thakur

केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के कामों को गिनवाया और साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। अनुराग (Anurag Thakur) ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में इस बार भी हम 300 से अधिक सीटें जीतेंगे।

ये है हमारे विकास कार्य की लिस्ट- अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur

खेल मंत्री (Anurag Thakur) का कहना है कि भाजपा समाज के सशक्तिकरण विश्वास करती है न कि तुष्टिकरण में। हम विकास में विश्वास रखते हैं इसी में केंद्र सरकार ने जरूरतमंदों को 3.5 करोड़ घर दिए हैं। हमने 11.72 करोड़ शौचालय पूरे देश में बनवाए। 9.6 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिए। 60 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज तो 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सबको दिया, फिर चाहे वह भाजपा शासित राज्य हों या फिर गैर भाजपा शासित राज्य। हमने पूरे देश में योजनाओं को लागू किया। हमने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया।”

2014 से पहले कांग्रेस ने बनाया भ्रष्ट्राचार का रिकॉर्ड

Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि  2014 से पहले कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना लिया था। लेकिन भाजपा ने नौ सालों में सिर्फ विकास किए। कल्याणकारी योजनाएं लागू की। आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे बुनियादी संस्थाओं का निर्माण करवाया। हमारी सरकार सिर्फ जनता की सेवा करने में विश्वास करती है। लेकिन विपक्ष सिर्फ राजनीति में विश्वास करता है। इसलिए हमें पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं कि हम एक बार फिर 300 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता और जनता की सेवा बरकरार रखेंगे।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में नियमित घोटाले उजागर होते थे। कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाने के लिए नारा दिया लेकिन सच्चाई में गरीबी नहीं हटाई। हमारी सरकार ने 27 प्रतिशत लोगों को गरीबी से उबारा है। हमने गरीबों की सुरक्षा सुनिश्चित कर उनका सम्मान किया। आज हर भारतीय को लगता है कि नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार उनकी अपनी सरकार है।

अगर देश में है महंगाई तो आंकड़े लाए कांग्रेस- ठाकुर

Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के उस दावे को भी सिरे से नकार दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि महंगाई बढ़ गई है। ठाकुर ने कहा कि अगर महंगाई है तो आंकड़े लाएं और उसे स्पष्ट करें।

ठाकुर ने बताया कि आज भारत में महंगाई की स्थिति अमेरिका और यूरोपीय देशों सहित तमाम विकसित देशों से बेहतर है। विश्व में जब कोई संकट नहीं था तब उस दौरान कांग्रेस शासन में 12 से 14 प्रतिशत महंगाई थी। कांग्रेस को पहले अपनी सरकार के आंकड़े देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस राज्य में कांग्रेस को बड़ा झटका, एकलौता विधायक भी पार्टी को छोड़ इस पार्टी में हुआ शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *