May 8, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

प्रियंका और परिणीति के बाद इस चोपड़ा सिस्टर की है दुल्हन बनने की बारी, देश को मिलेंगे नए जीजू

0
chopra sisters

chopra sisters

Chopra Sister Wedding: चोपड़ा परिवार से एक गुड न्यूज सामने आई है। एक बार फिर से चोपड़ा हाउस में शहनाई बजने वाली है। प्रियंका और परिणीति के बाद अब यह चोपड़ा सिस्टर बनेंगी दुल्हन। वैसे तो ये चोपड़ा सिस्टर्स अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं कभी प्यार तो कभी तकरार को लेकर। इनके उलझे हुए रिश्ते की खबर कहीं न कहीं से सुनाई दे देती है। अक्सर ऐसी अफवाहे सुनने को मिलती हैं कि इन चोपड़ा सिस्टर्स में फेम को लेकर, शक्ल मिलने की वजह से काफी अनबन चलती रहती है। लेकिन चोपड़ा सिस्टर्स में अकेली एक प्रियंका ही ऐसी है जिनकी अपनी सारी बहनों से बनती है। प्रियंका का अपनी बहनों के साथ काफी मजबूत रिश्ता है।

इस चोपड़ा सिस्टर की उठेगी डोली

Also Read: एक्टर शांतनु माहेश्वरी का बैंक अकाउंट हुआ खाली, सोशल मीडिया पोस्ट से दी धोखाधड़ी की जानकारी

बता दें कि प्रियंका और परिणीति चोपड़ा के बाद अब तीसरी चोपड़ा सिस्टर दुल्हन बनने वाली हैं। देश को नए जीजू मिलने वाले हैं। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि इस बार मनारा चोपड़ा का नंबर है और वो शादी करने वाली हैं तो आपका अंदाजा गलत है। अब तो उनकी कजिन सिस्टर और पॉपुलर एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा की डोली उठने वाली है। मीरा चोपड़ा ने खुद अपनी शादी की जानकारी दी है।

Meera-Chopra

मीरा चोपड़ा राजस्थान में लेंगी सात फेरे

खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस ने खुद बताया है किया कि वो जल्द ही शादी करने वाली हैं। वह इसी साल शादी के बंधन में बंधेंगी। एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग डिटेल्स भी शेयर कर दी है। मीरा चोपड़ा ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि ”वो मार्च के महीने में शादी रचाएंगी।” हालांकि, वेडिंग डेट को लेकर उन्होंने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा उनके वेडिंग वेन्यू को लेकर खबर सामने आ गई है। अपनी दोनों बहनों प्रियंका और परिणीति की तरह ही मीरा चोपड़ा भी राजस्थान में सात फेरे लेंगी। वेडिंग वेन्यू को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं आया है।

यह होंगे देश के जीजू

मीरा के होने वाले दूल्हा राजा कौन होंगे इसको लेकर अभी तक कोई नाम सामने नहीं आई है न ही मीरा ने कुछ बताया है। हालांकि एक्ट्रेस से जब उनके दूल्हे का नाम पूछा गया तो मीरा ने कोई जवाब ही नहीं दिया। दरअसल मीडिया ने मीरा से सवाल पूछा था कि वो लकी बॉय कौन है जिसके साथ वो शादी करने वाली हैं? तो उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया और वहां से चुपचाप निकल गईं। वहीं एक सवाल यह भी है कि आखिर इस शादी में कौन-कौन शामिल होगा? क्या प्रियंका, परिणीति और मनारा शादी में शामिल होंगी या नहीं? खैर यह तो वक्त ही बताएगा कौन आएगा और कौन नहीं।

 

Also Read: Lok Sabha Election 2024: SP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, डिंपल यादव समेत इन बड़े नेताओं के नाम शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *