May 1, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

हेमंत सोरेन को ईडी ने किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी, चंपई होंगे झारखण्ड के अगले सीएम

0
Soren

Soren

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने कल रात यानी 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हेमंत सोरेन ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया है। इस्तीफे के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री पद कि कुर्सी सौपेंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अब सोरेन ने चंपई सोरेन को सीएम बना दिया है।

राजभवन में दिया इस्तीफा

Also Read: Budget 2024: केन्द्र की मोदी सरकार का ऐलान, बजट से पहले दिया देश को तोहफा

इसके बाद से झारखंड की राजनीति में भौचाल जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ईडी सोरेन से दोपहर करीब डेढ़ बजे से पूछताछ करने में लगी रही जिसके बाद हेमंत सोरेन को ईडी रात के करीब साढ़े 8 बजे राजभवन ले गई वहां जाकर सोरेन ने इस्तीफा दिया और राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया  है।

आज कोर्ट में पेश होंगे सोरेन

इस्तीफे के तुरंत बाद ईडी की टीम सोरेन को ईडी दफ्तर ले गई जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सोरेन की आज कोर्ट में पेशी होगी जिसके बाद ईडी उन्हें हिरासत में लेने की मांग कर सकती है। ईडी दफ्तर, राजभवन और मुख्यमंत्री कार्यालय के पास धारा 144 लगा दी गई है।

आखिर कौन हैं चंपई सोरेन?

अब चंपई सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। चंपई सोरेन की बात करें तो वह हेमंत सोरेन के बहुत करीबी माने जाते हैं और अगर राजनीति की दृष्टि से देंखे तो चंपई इस समय JMM के उपाध्यक्ष हैं। बड़ी बात यह है कि चंपई कोल्हान पुर से आते हैं। कोल्हान का इलाका बीजेपी के लिए सबसे मजबूत गढ़ में से एक रहा है। इस इलाके से बीजेपी की तरफ से तीन मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अर्जुन मुंडा और रघुवर दास इसी इलाके से मुख्यमंत्री बने।

Soren

 कोल्हान में सोरेन सरकार का दबदबा

झारखंड के पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन की बात करें तो बीजेपी को कोल्हान इलाके में कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी थी।13 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को उम्मीद अनुसार वोट नहीं मिले। निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले बीजेपी के नेता रहे सरयू राय को जीत मिली थी। लेकिन कोल्हान में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की वजह से ही रघुवर सरकार की वापसी नहीं हो पाई और फिर हेमंत सोरेन की सरकार बन गई थी।

चंपई कोल्हान के टाइगर हैं

कोल्हान में चंपई को मुख्यमंत्री बनाने का हेमंत सोरेन का फैसला बीजेपी की राजनीति रणनीति को बिगाड़ने का है। दरअसल चंपई सोरेन को कोल्हान का शेर कहा जाता है। चंपई का ऐसे कोल्हान के मैदान में उतरना बीजेपी के लिए नुकसान साबित हो सकता है।

 

Also Read: Madras high court: मंदिरों में नहीं मिलेगा गैर हिंदू को प्रवेश, हाईकोर्ट ने दिए बोर्ड लगाने के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *