May 17, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

पवन सिंह के बाद भोजपुरी की ये एक्ट्रेस राजनीति में होगी शामिल, सुराज पार्टी की लेंगी सदस्यता

0
Akshara-Singh-in-politics

Akshara-Singh-in-politics

Akshara Singh: फेमस भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस एण्ड सिंगर अक्षरा सिंह आज दोपहर 3 बजे जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी, मास्टर माइंड माने जाने वाले प्रशांत किशोर उन्हें सदस्यता दिलवाएंगे ये फैसला अक्षरा ने पीके से मुलाकात के बाद ही लिया है। अक्षरा से पहले भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी राजनीति में जाने की इच्छा जता चुके हैं। अक्षरा पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित जन सुराज कार्यालय में पार्टी की सदस्यता लेंगी।

अक्षरा के करियर की शुरुआत

अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत रवि किशन के साथ 2010 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म सत्यमेव जयते से की थी। इसके बाद उन्होंने प्राण जाए पर वचन ना जाए, सत्या, तबादला, मां तुझे सलाम जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अक्षरा ने कई सुपरहिट गाने भी गाए हैं। वो इंडस्ट्री की एकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने सोलो हिट्स दी हैं।

Akshara-Singh-Ravi Kishan
Akshara-Singh-Ravi Kishan

पवन सिंह राजनीती में आने को तैयार

हालांकि भोजपुरी इंडस्ट्री से अक्षरा सिंह ऐसी पहली कलाकार नहीं हैं जिसने राजनीति की ओर रुख किया हो. हाल ही में पवन सिंह ने भी पॉलिटिक्स जॉइन करने का हिंट दिया था। उन्होंने News18 को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मैं आरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार बैठा हूं बस इंतजार है मौका मिलने का। मैं राजनीति में आने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात भी की थी।

2024 का चुनाव लड़ सकती हैं

Also Read: Dev Deepawali में रोशन होंगे काशी के घाट, राजदूतों और विदेशी डेलीगेट्स का स्वागत करेंगे CM Yogi

अक्षरा सिंह के राजनीति में किस्मत आजमाने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लोगों का मानना है कि साल 2024 के चुनाव में वह टिकट की भी दावेदार हो सकती हैं। गौरतलब है कि अक्षरा सिंह बिहार का जाना-माना नाम हैं। ऐसे में उनके राजनीति में दस्तक देने से पार्टी को काफी फायदा हो सकता है। प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद अक्षरा ने उनकी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है।

Akshara Politics
Akshara Politics

जन सुराज पार्टी

दरअसल चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पहले जन सुराज अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जन सुराज नाम से ही पार्टी बनेगी। प्रशांत ने कहा था कि बिहार के लोग चाहते हैं कि नया विकल्प बने और एक नए बिहार की कल्पना साकार हो सके।

अक्षरा हिट पार्टी सुपर हिट

प्रशांत किशोर बिहार के गांवों में घूम-घूमकर अपनी विचारधारा से जनता को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान वह गठबंधन सरकार और बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। उनका मुख्य रूप से निशाना लालू और नीतीश पर रहता है। वहीं अक्षरा सिंह के पार्टी में शामिल होने से पीके के हाथ मजबूत होंगे। क्योंकि अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने रवि किशन, निरहुआ और खेसारी लाल समेत तमाम बड़े एक्टरों के साथ हिट फिल्में दी हैं।

यह पार्टी नहीं है, एक अभियान है

अक्षरा के पिता विपिन सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह ने इंटरव्यूज में इस खबर को कन्फर्म करते हुए ये कहा किया है “कि ‘यह पार्टी नहीं है, एक अभियान है जो देश और बिहार के लिए कुछ करने का जज्बा प्रदान करता है. मेरी बेटी ने इच्छा जाहिर की तो हमने भी हां कर दिया। अब हमारी बेटी प्रशांत किशोर के अभियान में जुड़ी है तो हमारा पूरा परिवार उनके साथ है।”

Akshara-Singh
Akshara-Singh

 

Also Read: Kantara Chapter 1 का फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज, रहस्यमयी और शानदार होगी फिल्म

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *