May 10, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

आखिर क्यों क्रिकेट से दूर हैं विराट कोहली, एबी डिविलियर्स ने बताई सच्चाई?

0
Virat Anushka,ABD

Virat Anushka: विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के उम्दा खिलाड़ियों में से एक हैं। यह बात किसी से भी नहीं छुपी है। इसी के साथ यह बात भी सबको पता है की विराट एक बहुत अच्छे पति और पिता भी हैं। विराट अक्सर अनुष्का और अपनी बेटी को लेकर पोस्ट करते रहते हैं। दोनों के साथ छुट्टियां मनाने बाहर भी जाते हैं। हाल ही में 11 जनवरी को अपनी बेटी के जन्मदिन पर विराट ने एक मैच नहीं खेला था, सिर्फ और सिर्फ अपनी बेटी वामिका के लिए। अनुष्का भी पति विराट से बहुत प्रेम करती हैं वह विराट का एक भी मैच मिस नहीं करती हैं। अनुष्का ज्यादातर मैचों में विराट का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मैच देखने पहुंच जाती हैं। इन सबके बीच विराट और अनुष्का को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है। विराट और अनुष्का फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं।

मैच न खेलने की वजह आई सामने

बता दें कि विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों से अपना नाम वापस लिया था। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से होना है और उसमें वह खेलेंगे या नहीं इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इसी के तहत विराट के मैच नहीं खेलने पर अलग-अलग प्रतिक्रियां सामने आ रही हैं। कहा गया कि उनकी मां बीमारी हैं इसलिए विराट मैच नहीं खेलेंगे, जिसे विराट के भाई विकास कोहली ने खारिज कर दिया था। अब जो जानकारी सामने आई है वो बेहद खास है। इसके मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इस खुशी की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि विराट के सबसे अजीज दोस्त एबी डिविलियर्स ने दी है।

Also Read: Ishan Kishan ने नहीं मानी Rahul Dravid की बात, नहीं खेलने पहुंचे मैच, क्या है वजह?

एबी डिविलियर्स ने उजागर किया यह सच

दरअसल शनिवार को एबी डिविलियर्स भारत और इंग्लैंड टेस्ट के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव आए थे। यहां उन्होंने कई फैंस के सवालों का जवाब दिया। इसी बीच एक फैन ने उनसे विराट कोहली को लेकर पूछा कि वह मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं। इस पर एबीडी ने बताया कि ”उन्होंने विराट को कॉल किया था और हालचाल पूछा था।” इसके बाद विराट ने बताया कि ”वह अपने परिवार के साथ हैं।’‘ आगे डिविलियर्स ने बताया कि ”उनका दूसरा बच्चा आने वाला है। इस कारण वह परिवार के साथ हैं।”

2021 में बने थे पिता 

विराट कोहली पहली बार 2021 में पिता बने थे। अनुष्का विराट के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया था। हालांकि, यह जानकारी एबी डिविलियर्स के हवाले से मिली है। इस जानकारी को कंफर्म तब ही माना जाएगा जब विराट या अनुष्का के परिवार या दोनों खुद इस पर मुहर लगाएंगे।

 

Also Read: IND Vs ENG: इंग्लैंड ने बनाया भारत पर दबदबा, दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं चला रोहित का बल्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *