May 12, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

पुलिस कंट्रोल रूम में आया कॉल, Ratan Tata को मिली जान से मारने की धमकी

0
Ratan Tata

Ratan Tata

Ratan Tata: देश के जाने-माने कारोबारी रतन टाटा किसी पहचान कते मोहताज नहीं। देश का लगभग हर व्यक्ति उन्हें प्यार करता है और उनकी काफी इज्जत करता है। वो टाटा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के पूर्व चेयरमैन रहे हैं। टाटा कंपनी सुई से लेकर जहाज तक बनाने का काम करती है। अब देश के सबसे पुराने कारोबारी टाटा ग्रुप (Tata Group) के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) को जान से मारने की धमकी मिली है।

रतन टाटा को धमकी मिलने के बाद मानो पुलिस स्टेशन में हंगामा ही मच गया। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम पर एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें कहा गया था कि रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ा दी जाए, नहीं तो उनका भी हाल साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) जैसा ही होगा। जिसके बाद पुलिस ने अरबपति रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ा दी। फिर पुलिस एक्शन मोड में आई और जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान आरोपी का पता लगा लिया लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।

साइरस मिस्त्री जैसा हाल करेंगे

Also Read: वो हीरो जिन्होंने दिलाई थी 1971 के युद्ध में भारत को जीत और पाकिस्तान को टिकाए घुटने

आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम को काम सौंपा गया है। जांच के दौरान तकनीकी सहायता और टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर की मदद से इस धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने ढूंढ़ लिया है। गौरतलब है कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री का बीते साल 4 सितंबर, 2022 को एक कार दुर्घटना में निधन हो गया थ।

सर्विलांस की मदद से पुलिस के हाथ आया आरोपी

मुंबई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से Ratan Tata को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स का पता लगाया है। पुलिस ने बताया कि “फोन करने वाले की लोकेशन कर्नाटक में पाई गई थी और वह पुणे का रहने वाला था। जैसे ही पुलिस उनके पुणे स्थित आवास पर पहुंची, पता चला कि फोन करने वाला पिछले 5 दिनों से लापता था और उसकी पत्नी ने शहर के भोसरी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी।” पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद बताया है कि “फोन करने वाले ने फाइनेंस में एमबीए (MBA) किया है और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है।”

 

पुलिस ने नहीं लिया एक्शन 

ये धमकी भरा कॉल करने वाले शख्स के बारे में उसके रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद पुलिस को पता चला कि वह सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है और उसने बिना बताए किसी के घर से वह फोन ले लिया और ये रतन टाटा को धमकी देते हुए ये फोन कॉल किया था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि “फोन करने वाला व्यक्ति सिजोफ्रेनिया की बीमारी से ग्रसित था, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया।”

सिज़ोफ्रेनिया ऐसी बीमारी है

सिज़ोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक बीमारी है जो व्यक्ति के सोचने, कार्य करने, भावनाओं को व्यक्त करने, वास्तविकता को समझने और दूसरों से संबंधित होने के तरीके को प्रभावित करता है।

इस करोबारी को भी मिली चुकी है जान से मारने की धमकी

देश के दिग्गज कारोबारियों को धमकी देने का ये नया मामला नहीं है, इससे पहले हाल ही में एशिया के सबसे रईस इंसान और देश की सबसे मूल्यवान कंपनी Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को भी ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी देते हुए फिरौती की मांग की गई थी।

 

Also Read: इंसानियत को शर्मसार करता है निर्भया कांड, 11 साल बाद भी याद कर कांप जाती है रूह

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *