May 12, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

पत्नी बनाती थी रील्स तो पति ने की रोकटोक, मायके वालों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट!

0
killer-wife-rani-husband

killer-wife-rani-husband

Bihar News: क्या आपने कभी सुना है कि किसी महिला ने अपने पति की हत्या कर दी हो वो भी इस कारण कि पत्नी रील्स बनाती थी और पति को ये पसंद नहीं थी। जी हां बिहार के बेगूसराय से एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसने लोगों को चौंका दिया है। ये घटना बिहार के बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव की है। कहा जा रहा है कि महिला अकसर रील बनाया करती थी और उसका रील्स बनाना पति को बिल्कुल पसंद नहीं था जिसके कारण वो अकसर रोकटोक करता था और पत्नी को रोकटोक पसंद नहीं थी जिसके कारण उसने अपने पति को मायके बुलाकर मौत के घाट उतार दिया।

रील बनाने के चलते किया मर्डर

Also Read: पीएम मोदी ब्रह्मचर्य नियमों के साथ 22 जनवरी तक करेंगे उपवास, वैदिक परंपराओं के साथ होगी प्राण प्रतिष्ठा

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ‘’महेश्वर राय की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाने की आदी थी। महेश्वर लगातार इस बात के लिए अपनी पत्नी को मना करता था। लेकिन पत्नी, पति की एक नहीं सुनती थी और पत्नी, पति की रोकाटोकी से परेशान हो गई थी। इसी बात को लेकर उसने पति की हत्या कर दी। लेकिन उसने हत्या को अंजाम अकेले नहीं दिया इस साजिश में पत्नी की दो बहनें भी शामिल थे।

तीन-चार सालों से थी अनबन

खबरों के अनुसार, तकरीबन महेश्वर और रानी ने 6-7 साल पहले लव मैरिज की थी। महेश्वर काम के सिलसिले में बाहर कोलकाता रहने लगा। इधर ससुराल में पत्नी रानी का एक लड़के से अफेयर शुरू हो गया। अफेयर के चलते रानी मायके में रहने लगी और रील्स बनाने लगी। इसी दौरान महेश्वर अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा था।

कहा जा रहा है कि ”जब महेश्वर ससुराल गया तो वहां भी रील्स वीडियो बनाने और दूसरे लड़कों से बीतचीत करने को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ था। रील बनाने और प्रेम प्रसंग का विरोध करना ही महेश्वर राय को इतना भारी पड़ा कि उन्हें अपनी हाथ से जान धोना पड़ा। खबरों के मुताबिक पत्नी रानी ने अपने प्रेमी और दो बहनों रोजी कुमारी, सुनीता कुमारी के साथ मिलकर साजिश के तहत फोन कर पति को घर बुलाया और गला दबाकर अपने पति महेश्वर की हत्या को अंजाम दिया।”

ससुराल में मिला शव

महेश्वर के भाई रुदल ने कई दफा अपने भाई महेश्वर को फोन लगाया, लेकिन फोन पर कोई जवाब ना मिलने पर रुदल को शक हुआ और उसने अपने घर अपने पिता को फफौत गांव भेजा तो वहां महेश्वर नहीं उसका मृत शरीर पड़ा मिला। वहीं, मृतक के पिता राम प्रवेश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘’उनके पास जब उनके बेटे रूदल का फोन आया तब वह फफौत गांव गए लेकिन वहां जाके उन्हें पता चला की महेश्वर राय की मृत्यु हो गई है।”

‘’ राम प्रवेश ने आगे बताया कि ‘’इस घटना की सूचना तुरंत खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कार्रवाई भी शुरु की कर दी है।‘’

आरोपी पत्नी और साली हिरासत में

इस मामले में पुलिस आरोपी ने पत्नी और दोनों सालीयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि ‘’मृतक महेश्वर राय कोलकाता में रहकर मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था।‘’ अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा मामला क्या है? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है।

 

Also Read: Human Right Watch Report: ,अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव मुसलमानों की सुरक्षा में विफल रही मोदी सरकार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *