May 9, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, जानें किस किरदार से मिली पहचान?

0
vikrant-massey

vikrant-massey

Vikrant Massey: बॉलीवुड मशहूर अभिनेता विक्रांत मैसी कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्रीज में से एक हैं। लेकिन एक्टर को जो पहचान 12th Fail से मिली वो आज से पहले उन्हें कभी नहीं मिला। विक्रांत ने जो सपना बचपन में देखा था आज वह पूरा हो गया है। एक्टर को बॉलीवुड में जिस पहचान की चाह थी आखिरकार आज उन्हें वह पहचान मिल ही गई।

बता दें कि विक्रांत मैसी ने अपने करिएर की शुरुआत धर्मवीर टीवी सीरीयल्स से की थी। उन्होंने ‘बालिका वधू’ और ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ जैसे सुपरहिट टीवी सीरियल्स से खूब नाम कमाया लोगों ने उनके काम को बहुत प्यार दिया। इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज की तरफ रुख किया और आज बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में एक हैं।

बेस्ट एक्टर 2024 विक्रांत मैसी

दरअसल अभी जल्द ही एक्टर विक्रांत मैसी को फिल्मफेयर 2024 में बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस बात से विक्रांत काफी खुश दिखें और उन्होने एक पोस्ट भी शेयर किया है। फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ”आखिरकार हम घर में हैं। थैक्यू विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स, जी स्टूडियो और फिल्मफेयर मेरे बचपन के सपने को असलियत में बदलने के लिए।”

Balika Vadhu

विक्रांत मैसी की हिट फिल्म और वेब सीरीज

Also Read: फिर पलटे नीतीश कुमार, 9वीं बार बने बिहार के CM, बीजेपी का थामा हाथ

विक्रांत मैसी ने एक से बढ़कर एक फिल्में और वेबसीरीज की हैं जिसमें उनकी एक्टिंग को बहुत सराहा जाता है। 36 वर्षीय विक्रांत मैसी की फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर इन दिनें जमकर धमाल मचा रही हैं। इन फिल्मों और वेब सीरीज को जरुर देखें जिसे देखने के बाद आप विक्रांत की एक्टिंग के फैन हो जाएंगे।

12वीं फेल

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 12वीं फेल 2023 की बेस्ट फिल्मों में एक है। इस फिल्म को कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। ’12वीं फेल’ आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा की जिंदगी पर बनी फिल्म है। जो कि 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कम बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था। थिएटर में बड़ी फिल्में लगी होने के बावजूद इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

vikrantmassey

गैसलाइट

पवन कृपालानी ने इस वेब सीरीज को डायरेक्ट किया है मिस्ट्री और थ्रिलर पर से भरपूर इस वेब सीरीज में सारा अली खान, चित्रांगदा सिंह और विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को भी आप ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

gaslight

छपाक

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म छपाक (2020) में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर असफलता हाथ लगी थी लेकिन इस फिल्म में विक्रांत के काम की तारीफ की गई थी। इस फिल्म को आप ओटीटी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Chhapaak

लव हॉस्टल

शंकर रमन के निर्देशन में बनी यह वेब सीरीज लव हॉस्टल थ्रिलर और रोमांस पर आधारित है। इसमें विक्रांत मैसी के साथ सान्या मल्होत्रा, बॉबी देओल और श्वेता तिवारी जैसे कलाकार नजर आए थे। इसके आलावा विक्रांत मासी की फोरेंसिक,हाफ फुल इन सब वेब सीरीज को आप आप ओटीटी जी5 पर देख सकते हैं।

vikrant-massey-love-hostel

मिर्जापुर

करण अंशुमा, गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई के निर्देशन में बनी मिर्जापुर के पहले सीजन में विक्रांत मैसी ने बबलू पंडित का रोल निभाया था। इस वेब सीरीज को पूरे देश में खूब पसंद किया गया था। यह वेब सीरीज विक्रांत के करियर की सुपरहिट वेबसीरीज में से एक है।

Mirzapur

Also Read: Union Budget 2024: इस बार के बजट में मिडिल क्लास के लिए क्या होगा खास, सीतारमण की पोटली में क्या योजनाएं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *