April 25, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

UPSC Topper: ASI मां और हेड कॉन्स्टेबल पिता की IAS बेटी, यह है इशिता के जज्बे की कहानी

0
Ishita Rathi

Ishita Rathi

UPSC Topper: UPSC का एग्जाम हर कोई निकाल नहीं पाता, इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। यह कोई आम परीक्षा नहीं है इसके लिए कड़ी मेहनत और लगन की अवश्यकता होती है। लोग पांच-पांच घण्टे पढ़ाते हैं, हर साल आवेदन करते हैं। कुछ ही अभ्यर्थी इसमें पास हो पाते हैं। ऐसी ही एक महिला IAS अधिकारी की कहानी की बात हम यहां पर करने वाले हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर UPSC के एग्जाम को पास कर आल इंडिया में 8वीं रैंक हासिल की थी। हम आज बात करेंगे IAS अधिकारी इशिता की।

कौन हैं इशिता राठी?

इशिता राठी उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में UPSC एग्जाम पास किया था। इस परीक्षा में उन्हें ALL INDIA में 8वीं रैंक मिले थी। इशिता की मां मीनाक्षी राठी दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात हैं। इशिता के पिता आई.एस. राठी हेड कॉन्स्टेबल हैं। इशिता राठी ने अपनी शिक्षा नई दिल्ली से प्राप्त की है। उनकी स्कूलिंग DAV पब्लिक स्कूल से हुई है। ग्रेजुएशन लेडी श्रीराम कॉलेज में से हुई है। उन्होंने इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई की हुई है। वहीं, उन्होंने मद्रास स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स डिग्री हासिल की है।

Ishita Rathi family

Also Read: IPL 2024: Mahindra Singh Dhoni के फैन हुए आनंद महिंद्रा, तारीफों के पुल बांधते हुए लिखी यह बात….

अभ्यर्थी दी यह सलाह

इशिता राठी ने बताया था कि IAS बनने में उनके परिवार का भी उनका जिंदगी में काफी अहम रोल रहा है। इशिता ने कहा था कि किसी भी मुकाम तक पहुंचने के लिए लक्ष्य तय करना जरूरी होता है। यदि आप बिना लक्ष्य के आप आगे नहीं बढ़ सकते हैं। छात्रों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले सिलेबस को समझें। इसके अलावा अभ्यर्थी बीते सालों के टॉपर्स की स्ट्रैटेजी और उनके पढ़ाई के तरीके को भी फॉलो कर सकते हैं। वहीं, आज के टाइम पर यूट्यूब भी तैयार के लिए एक अच्छा जरिया है। आप अधिक से अधिक मार्क टेस्ट दे सकते हैं, जिससे आप परीक्षा के पैटर्न को समझ सकते है।

IAS Officer

Also Read: Madhya Pradesh: अश्लील वीडियो के आरोप में कमलनाथ के घर पहुंची पुलिस, बीजेपी ने लिया आड़े हाथों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *