May 4, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Lok Sabha Elections 2024: संबोधन के वक्त मंच पर चक्कर खाकर गिर गए नितिन गडकरी, जानें कैसे बिगड़ी तबीयत?

0
Nitin Gadkari

Nitin Gadkari

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत राजनीतिक पार्टियों की रैली में अरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला देखने को मिल रहा है। आए दिन नेता अपने अपोजिशन वालों पर कटाक्ष करते नजर आते हैं। इस बीच चुनवी रैली से एक अलग ही खबर सुनने को मिली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आज बुधवार 24 अप्रैल 2024 को अचानक से भाषण के दौरान नितिन गडगरी बेहोश हो गए और चक्कर खाकर मंच पर ही गिर गए।

राजश्री पाटिल के पक्ष में रैली

महाराष्ट्र के यवतमाल में NDA के उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में रैली का आयोजन किया गया था। राजश्री पाटिल के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि प्रचार के दौरान ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। चुनाव प्रचार के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी मंच से जनता को संबोधन करने पहुंचे थे। भाषण के दौरान उन्हें चक्कर आ गए और वो बेहोश होकर गिर गए। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका शुगर लेवल कम हो गया था जिस वजह से उनकी तबीयत खराब हुई है। फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार है।

Rajshree Hemant Patil

Also Read: Kejriwal की बिगड़ी तबीयत शुगर पहुंचा 300 के पार, दी गई इंसुलिन

मंच पर चक्कर खाकर गिर गए

बता दें कि वो भाषण दे रहे थे तभी उन्हें चक्कर आ गया और वो मंच पर गिर गए। इस बीच मंच पर अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि कैसे गडकरी के बेहोश होने पर लोग उन्हें संभालते दिख रहे हैं। वहीं मंच पर मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी उनको उठा रहे हैं।

सभा में वापस लौंटे गडकरी

दरअसल मंच से थोड़ी देर के लिए नितिन गडकरी को ले गए उन्होंने थोड़ा आराम किया फिर सभा में वापस लौंटे और सभा को फिर से संबोधित किया। नितिन गडकरी विदर्भ में एनडीए प्रत्याशियों के लिए तीन अलग-अलग सभाओं को संबोधित करने में लगे हैं। सुबह चिखली और दोपहर को पुसद की सभा के बाद नितिन गडकरी की तीसरी सभा वर्धा लोकसभा सीट के आस पास वरुड शहर में आयोजित होगी।

Also Read: Lok Sabha Elections 2024: कन्नौज में दिखा चुनावी रंग, अखिलेश यादव वापसी को तैयार, सुब्रत पाठक की बढ़ेंगी मुश्किलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *