May 4, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Lok Sabha Elections 2024: कन्नौज में दिखा चुनावी रंग, अखिलेश यादव वापसी को तैयार, सुब्रत पाठक की बढ़ेंगी मुश्किलें

0
SP vs BJP

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज होते ही पार्टियों ने भी अपनी कमर कस ली है। राजनीति में चारों तरफ लोकसभा का बिगुल बजता दिखाई दे रहा है। चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी को लेकर एक खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार अब सपा पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। पहले कहा जा रहा था पत्नि डिंपल यादव तो चुनाव लड़ेंगी लेकिन अखिलेश ने चुनाव से दूरियां बना ली हैं लेकिन अब खबर है कि वह भी चुनाव लड़ने की फिराक में हैं।

कन्नौज सीट से कौन लड़ेगा चुनाव?

खबरें तो कहती हैं कि कन्नौज सीट से तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया जा चुका है लेकिन इस पर भी दाव पलटाने जैसी स्थिती नजर आ रही है। अखिलेश खुद कन्नौज सीट से चुनाव में उतर सकते हैं। अखिलेश यादव उसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जिस सीट से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। जिससे तो साफ होता है कि वह कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अखिलेश यादव 25 अप्रैल को अपना नामांकन भर सकते हैं।

Akhilesh and Tejpratap

Also Read: Sam Pitroda: सैम पित्रोदा की मांग से राजनीति में उथल-पुथल, जानिए ऐसा क्या मांगा की पक्ष और जनता में दिखा आक्रोश?

सुब्रत पाठक की मुश्किलें बढ़ीं

अखिलेश यादव अगर कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत पाठक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस सीट पर मुकाबला जबरदस्त होने वाला है। इस सोमवार 22 अप्रैल को सपा ने कन्नौज सीट से पूर्व सांसद और लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार घोषित किया था। अखिलेश यादव के कन्नौज सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों को फिर से हवा मिल गई है।

अखिलेश नाम की लिस्ट वायरल

सोशल मीडिया पर तो अखिलेश यादव को लेकर पार्टी की तरफ से कन्नौज सीट पर उनके नाम की मौहर लगाते हुए एक लिस्ट खूब वायरल हो रही है। इस लिस्ट में सिर्फ और सिर्फ अखिलेश यादव का नाम दिख रहा है। लिस्ट में कन्नौज सीट के आगे सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लिखा हुआ है। वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से इस वायरल हो रहे पोस्ट को फर्जी बताया गया है। हालांकि सपा नेता ने इस मामले में कुछ नहीं कहा है। अगर यह लिस्ट फर्जी है तो अटकलें यही कहती हैं कि सपा जल्द ही एक्स पर अखिलेश का नाम कन्नौज सीट से उम्मीदवार के तौैर पर घोषित करेगी।

Samajwadi Party, Akhilesh Yadav

Also Read: Amit Shah: सैम पित्रोदा पर आया गृहमंत्री अमित शाह को गुस्सा, कांग्रेस को नसीहत, ”घोषणा पत्र वापस लें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *