April 25, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

IPL 2024: Mahindra Singh Dhoni के फैन हुए आनंद महिंद्रा, तारीफों के पुल बांधते हुए लिखी यह बात….

0
MS DHONI

MS DHONI

IPL 2024: 14 अप्रैल रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच कल IPL 2024 मैच के दौरान बहुत ही रोचक और शानदार मुकाबला खेला गया। इस मैच में स्टेडियम में चारों तरफ धोनी-धोनी के नारे लगे। धोनी को पूराने फोम में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस मैच में धोनी ने हैट्रिक लगाते हुए साबित कर दिया की धोनी आज भी छक्कें, चौकों से स्टेडियम में आग लगा सकता है। यह तो किसी से नहीं छुपा है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मैच लोग आज भी धोनी के लिए देखने आते हैं। इस सब के बीच धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसे फैंस द्वारा जमकर शेयर किया जा रहा है।

मैं बस आभारी हूं कि मेरा नाम Mahi-ndra

धोनी की फैन लिस्ट में महशूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा का नाम भी जुड गया है। आनंद महिंद्रा ने M. S धोनी को लेकर X पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि- ”मुझे एक भी ऐसा खिलाड़ी दिखाओ जो इस आदमी से ज्यादा कामयाब हो। अविश्वसनीय उम्मीदों और दबाव में ऐसा लगता है कि यह केवल उसके जोश में घी डालने का काम करता है। वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने धोनी की तारीफों के पुल बांधते हुए अपना नाम भी जोड़ते हुए लिखा है कि ”आज, मैं बस आभारी हूं कि मेरा नाम Mahi-ndra है”।

Dhoni

Also Read: Salman Khan: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, लारेंस बिश्नोई के भाई ने ली जिम्मेदारी

एक्स महेंद्रा सीरीज की गाड़ियां

आनंद महिंद्रा यह पोस्ट अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल जमकर वायरल हो रहा है। इसे मिलियन से भी ज्यादा देखा जा चुका है। लाखों लाइक्स मिलें हैं हजारों लोगों ने कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि- ”हमें महिंद्रा एक्स महेंद्रा सीरीज की गाड़ियां चाहिए”। वहीं इस पर जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा की ”ऑटोमोबाइल ब्रांड को माही की जोड़ी वाली गाड़ियों का एक एडिशन लॉन्च करें”। 

Also Read: Delhi: कोर्ट ने केजरीवाल की बढ़ाई न्यायिक हिरासत, भगवांत मान का आरोप- जेल ने CM को हार्ड कोर अपराधी बना डाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *