April 25, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Salman Khan: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, लारेंस बिश्नोई के भाई ने ली जिम्मेदारी

0
Salman Khan

Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार को फिर मिली जान से मारने की धमकी। रविवार 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर एक बार फिर फायरिंग हुई है। इस वजह से पूरा बॉलीवुड चिंता में है। राजनेता तक सलमान को फोन कर उनका हालचाल ले रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से बात की है। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सलमान बिल्कुल ठीक हैं यह जानकारी उनके पिता सलीम खान ने दी है। वहीं यह खबर भी सामने आई है कि यह काम गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के गिरोह का है। इस गिरोह ने खुद इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

पांच राउंड फायरिंग और गोलीबारी 

सुबह 4.50 बजे सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अज्ञात बाइक सवार आए और गोलीबारी करते हुए पांच राउंड फायरिंग की। इसके निशान एक्टर के घर की दीवारों पर भी देखे जा सकते हैं। एक गोली उनकी बालकनी के नेट से जाकर लगी, इसका शेल उसी बालकनी में पाया गया है। बता दें कि इस बालकनी से ही सलमान अपने फैंस को मिलने आते हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि बाइक पर सवार बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था, इस वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई है। बदमाशों ने फायरिंग के लिए 7.65MM बोर की पिस्तौल का इस्तेमाल किया है।

Also Read: Sydney: सिडनी में मची अफरा-तफरी, 5 लोगों की मौत, पुलिस ने किया एनकाउंटर

पुलिस को हमलावरों की तलाश

मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है। खबरों के मुताबिक घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दोनों आरोपी फायरिंग के बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उसके बाद उन्होंने बोरीवली जाने वाली लोकल ट्रेन पकड़ी। पुलिस आगे की जानकारी का पता लगा रही है। वहीं शूटरों ने बाइक बांद्रा मे ही छोड़ दी और रिक्शा से भाग गए।

पुलिस को आशंका है कि हमलावर अब तब मुंबई से बाहर भाग गए होंगे। शक है कि बदमाशों ने रिक्शा से दहिसर नाका क्रॉस किया फायरिंग करने वाले महाराष्ट्र से नहीं, बाहर से हो सकते हैं। फायरिंग की घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम जांच में लगी है। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और घटना का जायजा ले रही है। हमले के बाद पुलिस ने सलमान के अपार्टमेंट से लगभग 1 km दूर वह बाइक भी बरामद कर ली है, जिसके बारे में संदेह है कि आरोपितों ने इसका इस्तेमाल किया है।

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का हाथ

बता दें कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के गिरोह ने इस पूरी घटना की जिम्मेदारी ली है। लारेंस बिश्नोई तो जेल में बंद है। इसके साथ ही लारेंस बिश्नोई के अमेरिका में रहने वाले भाई अनमोल बिश्नोई ने इस घटना को सलमान खान के लिए पहली और आखिरी चेतावनी बताया है। अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पर लिखे एक पोस्ट में कहा है कि ”यह एक ट्रेलर है। हम शांति चाहते हैं। लेकिन, यदि युद्ध से ही न्याय मिलेगा, तो हम इसके लिए भी तैयार हैं। अगली बार दीवालों पर या खाली घर में गोली नहीं चलाई जाएगी। अनमोल ने पोस्ट के आखिर में लिखा है-जय श्रीराम। कहा तो यही जा रहा है कि इस घटना को अंजाम लारेंस बिश्नोई की गैंग ने दिया है।

Salman Khan house attack

गुरुग्राम से निकला  कनेक्शन 

वहीं इस घटना की जांच NIA व दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस भी कर रही है। लॉरेंस व इससे जुड़े सभी बड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़, काला जठेड़ी व रोहित गोदारा आदि के बारे में सबसे अधिक जानकारी स्पेशल सेल के पास ही है, इसलिए मुंबई पुलिस, स्पेशल से सूचना शेयर कर जांच कर रही है। वहीं, इस मामले में एक आरोपी का कनेक्शन गुरुग्राम से बताया जा रहा है।

सिर्फ पब्लिसिटी की चाह 

खबरों के अनुसार सलमान खान के घर पर फायरिंग की घटना के बाद से यही सुनने में आ रहा है कि परिवार सहित सलमान खान यह घर बदलने वाले हैं। वहीं, सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस मामले पर कहा है कि ‘‘चिंता की कोई बात नहीं है, बताने को कुछ नहीं है। वे सिर्फ पब्लिसिटी चाहते हैं, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है”।

पिछले साल मिली थी ईमेल वाली धमकी 

वैसे एक्टर को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। पिछले साल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद सलमान को गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान को धमकी भरा एक ई-मेल मिला था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ और एक अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। यह प्राथमिकी प्रशांत गुंजालकर द्वारा बांद्रा पुलिस को दी गई एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी।

यह है आर्म्स एक्ट

फिलहाल पुलिस ने दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ IPC की धारा 307 हत्या का प्रयास और साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने आर्म्स एक्ट यानी शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है। आर्म्स एक्ट यानी के मुताबिक सार्वजनिक स्थान पर हथियारों के प्रदर्शन या उपयोग पर रोक होती है।

भारतीय कानून के तहत बंदूकें प्रतिबंधित हैं। बंदूक रखने या ले जाने की अनुमति केवल जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए लाइसेंस के आधार पर ही दी जाती है। आर्म्स एक्ट के अंतर्गत तलवार और अन्य हथियारों भी प्रतिबंध है। वहीं कुछ वर्ग, समुदाय के लोगों को कुछ शर्तों के आधार पर इस नियम के तहत छूट दी जाती है। कानून तोड़ने पर आरोपी को कड़ी सजा सुनाई जाने का भी प्रावधान भी है, जिसमें कम से कम 3 साल की सजा शामिल है।

 

Also Read: BJP Manifesto: जानिए अपने संकल्प पत्र में बीजेपी ने जनता से किए कौन से वादे? 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, 3 करोड़ नए घर बनाने का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *